{"_id":"5a216bdc4f1c1b97678bf19d","slug":"discussion-with-narendra-modi-on-religious-freedom-says-barack-obama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से धार्मिक आजादी पर की थी बात: ओबामा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी से धार्मिक आजादी पर की थी बात: ओबामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Dec 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वर्ष 2015 में भारत दौरे के दौरान उन्होंने धार्मिक सहिष्णुता और धार्मिक आजादी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अकेले में बात की थी। उन्होंने तब कहा था कि धार्मिक आजादी न होने से लोग एक दूसरे के बीच अंतर देखने लगते हैं और समानताएं खत्म हो जाती हैं। हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
भारत के बहुसंख्यक समुदाय और सरकार को मिलकर अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों को आगे बढ़ाना होगा ताकि वे भारत के हिस्से के रूप में पहचान बना सकें। दिल्ली में ओबामा फाउंडेशन और अंग्रेजी समाचार पत्र के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए ओबामा ने शुक्रवार को यह बात कही।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में देश के कई हिस्सों से धर्मांतरण खासकर ईसाई समुदाय पर हमलों को लेकर हो रहे विवाद के चलते अपने दौरे के आखिरी दिन ओबामा ने सार्वजनिक रूप से भी धार्मिक सहिष्णुता संबंधी टिप्पणी की थी। उनके बयान को लेकर विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने मोदी सरकार को घेरा था।
विज्ञापन
पढ़ें- ओबामा ने की PM मोदी से मुलाकात, कहा- भारतीय मुस्लिम सफल और एक हैं
मोदी के पास देश के लिए विजन है
प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए ओबामा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास देश के लिए विजन है। वह ब्यूरोक्रेसी को आधुनिक बना रहे हैं। वह उन्हें पसंद करते हैं। हम दोनों नौ बार मिल चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपना दोस्त बनाते हुए ओबामा ने कहा कि उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण की नींव रखी।
भारत को वैश्विक स्तर पर भूमिका निभानी है
उन्होंने कहा कि भारत को एशिया ही नहीं, वैश्विक स्तर पर बड़ी भूमिका निभानी है। भारत वैश्विक स्तर पर पहले से ही अच्छा काम कर रहा है।
पाक को लादेन की मौजूदगी की जानकारी होने के सबूत नहीं
बराक ओबामा
- फोटो : SELF
पाकिस्तान क्या आतंकवाद को बढ़ावा देता है, के जवाब में ओबामा ने कहा कि हमें इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि पाकिस्तान सरकार को अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के अपने यहां होने की जानकारी थी लेकिन कुछ जरूर है जिसे हमने देखा है। 2008 के मुंबई आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि उस वक्त भारत की तरह अमेरिका भी आतंकवाद के खात्मे को लेकर परेशान थे। अमेरिकी खुफिया अधिकारी भारत की मदद के लिए तैनात किए गए थे।
दाल बनानी आती है
ओबामा ने कहा कि खाली वक्त में उन्हें कुकिंग का शौक है। वह दाल और चिकन बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति रह चुके हैं जिन्हें दाल बनानी आती है। एक भारतीय मित्र ने पढ़ाई के दौरान दाल बनानी सिखाई थी। रोटी बनाने के सवाल पर कहा कि नहीं वह रोटी नहीं बना पाते हैं।
साथ नहीं लाने पर मिशेल नाराज
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मिशेल उनसे इस बार नाराश हैं क्योंकि वह उन्हें अपने साथ लेकर भारत नहीं आए। पिछली उनके दौरे में वह भी साथ थीं। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में दो बार भारत आने वाले वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे। उन्होंने ही व्हाइट हाउस में दीपावली मनाने की परंपरा की शुरुआत की।
मोदी से मिले ओबामा
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस साल जनवरी में राष्ट्रपति पद से हटने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से एक बार फिर मिलना काफी सुखद है। उनके नेतृत्व में ओबामा फाउंडेशन तहत की जा रही नई पहल के बारे में जाना और भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर उनका नजरिया समझा।
दो बार बतौर राष्ट्रपति आए
बराक ओबामा बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति दो बार भारत दौरे पर आए। पहली बार मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहने के दौरान वर्ष 2010 में आए थे। इसके बाद वह जनवरी 2015 में आए और देश के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि थे।