फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Discussion in AICC on political situation of Bihar with Mallikarjun Kharge and other senior Leader

Congress: बिहार की राजनीतिक स्थिति पर एआईसीसी में चर्चा, खरगे के साथ भविष्य की रणनीति पर मंथन

Sun, 04 Feb 2024 01:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 04 Feb 2024 01:34 AM IST
सार

नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होेन के बाद भविष्य में कांग्रेस की क्या स्थिति होगी, इस पर चर्चा की गई। बिहार के कांग्रेस संगठन की मजबूती पर बात की गई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बिहार में क्या स्थिति है, इस पर भी विस्तार से बात हुई।

विज्ञापन
Discussion in AICC on political situation of Bihar with Mallikarjun Kharge and other senior Leader
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की राजनीतिक स्थिति अब बदल चुके हैं। कुछ दिनों पहले तक बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस अब विपक्ष बन गई है। बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की। बैठक शनिवार को नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय पर आयोजित हुई, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश, बिहार पीसीसी प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायकों सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होेन के बाद भविष्य में कांग्रेस की क्या स्थिति होगी, इस पर चर्चा की गई। बिहार में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर बात की गई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की बिहार में क्या स्थिति है, इस पर भी विस्तार से बात हुई।

विज्ञापन

नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल ही में कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव के साथ जारी गठबंधन से अलग हो गए हैं। कुमार अब भाजपा के साथ आ गए हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही एनडीए की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान भाजपा के दो नेताओं ने भी डिप्टी सीएम की शपथ ली। नई सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहे गृह विभाग को इस बार भी सीएम नीतीश कुमार ने अपने पास ही रखा। कहा जा रहा है कि भाजपा गृह विभाग अपने खाते में चाह रही थी। इधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और स्वास्थ्य समेत 9 विभाग दिया गया है। वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास कृषि, पथ, राजस्व और भूमि सुधार समेत 9 विभाग दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार विधानसभा का मौजूदा गणित समझें
बिहार विधानसभा में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के पास सर्वाधिक 79 विधायक हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उभरे भाव ने जब 28 जनवरी को बिहार में 'फलदायी' खेला किया तो राजद सत्ता से सीधे विपक्ष में चला गया। विपक्ष में अब उसके साथ कांग्रेस के 19 और वामदलों के 16 विधायक हैं। कुल 114 विधायक हो रहे हैं। 



दूसरी तरफ, 243 सदस्यों वाली बिहार विधान सभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 78, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के 45, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा- सेक्युलर के चार विधायक हैं। इनके अलावा, एक निर्दलीय विधायक नीतीश कुमार के साथ पिछली महागठबंधन सरकार में भी थे, अब भी हैं। इस तरह, सत्ता पक्ष की संख्या 128 हो रही है। सत्तासीन दलों के 128 के मुकाबले अभी विपक्ष के 114 विधायक सामने हैं। असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पास एक विधायक हैं, जो किसी तरफ नहीं। अब देखें कि जादुई आंकड़ा 122 है। मतलब, सत्ता के पास छह विधायक ज्यादा हैं और विपक्ष के पास आठ कम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed