फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Directorate of Posts who organizes All India Postal Tournaments coaching camps, provide Rs 200 per day diet to the players

सरकार के इस मंत्रालय में '85 रुपये' की डाइट पर तैयार होते हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी! 730 दिन बाद मिलता था दूसरा ट्रैक सूट

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 02 Aug 2021 04:57 PM IST
सार

ऑल इंडिया पोस्टल टूर्नामेंट में अभी तक 85 रुपये प्रतिदिन डाइट मिलती रही है। गत माह ही उसे बढ़ाकर 200 रुपये किया गया है। अगर इन खिलाड़ियों को किसी दूसरी जगह के लिए यात्रा करनी पड़ती तो उन्हें डेली फूड अलाउंस के तौर पर मात्र 150 रुपये मिलते थे। अब इस राशि को टूर्नामेंट के दौरान 500 रुपये प्रतिदिन किया गया है, इसमें यात्रा का खानपान खर्च भी शामिल है...
 

विज्ञापन
Directorate of Posts who organizes All India Postal Tournaments coaching camps, provide Rs 200 per day diet to the players
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का दल पदकों के लिए जूझ रहा है। पदक तालिका की सूची में भारत 60वें स्थान के बाद दिखता है। बहुत से खिलाड़ी ऐसे हैं जो गरीबी के भंवर से निकलकर ओलंपिक तक पहुंचे हैं। खिलाड़ियों को तैयारी के लिए क्या कुछ मिलता है, इसका एक उदाहरण भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग में देख सकते हैं। यहां की स्थिति से जिला या राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं का अंदाजा लगाने में आसानी रहेगी।

विज्ञापन


ऑल इंडिया पोस्टल टूर्नामेंट और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, जिनके लिए डाक निदेशालय कोचिंग कैंप आयोजित करता है, वहां अभी तक 85 रुपये प्रतिदिन डाइट मिलती रही है। गत माह ही उसे बढ़ाकर 200 रुपये किया गया है। अगर इन खिलाड़ियों को किसी दूसरी जगह के लिए यात्री करनी पड़ती तो उन्हें डेली फूड अलाउंस के तौर पर मात्र 150 रुपये मिलते थे। अब इस राशि को टूर्नामेंट के दौरान 500 रुपये प्रतिदिन किया गया है। इसमें यात्रा का खानपान खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन


बता दें कि 24वीं पोस्टल स्पोर्ट्स बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई निर्णयों को अब लागू किया जा रहा है। सेक्रेटरी 'पोस्ट' और डीजी 'पोस्टल सर्विस' की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब डेली अलाउंस और रिफ्रेशमेंट अलाउंस को मर्ज कर दिया जाएगा। डेली फूड अलाउंस अब 500 रुपये होगा। कोचिंग कैंप के दिनों में खिलाड़ियों को 85 रुपये की बजाए दो सौ रुपये मिलेंगे। इंडिविजुअल इवेंट जैसे बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस व एथलेटिक्स और साइकिलिंग आदि खेलों के लिए कैश प्राइज में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 1200 रुपये मिलते थे, अब वह राशि 1500 रुपये हो गई है। दूसरे स्थान पर आने वाले को 900 रुपये मिलते थे, जिसे अब 1200 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह तीसरे नंबर पर रहने वाले खिलाड़ी को 600 रुपये का ईनाम दिया जाता था। यह ईनाम राशि अब 1000 रुपये हो गई है। फुटबॉल, वालीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी व हॉकी में जीतने वाली टीमों को मात्र 500 रुपये का कैश अवार्ड मिलता था। अब उसे 1000 रुपये किया गया है। इसी तरह रनर अप टीम को पहले तीन सौ रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। ये राशि पूरी टीम को मिलती है।

ऑल इंडिया पोस्टल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को किट अलाउंस प्रदान किया जाता है। पहले यह राशि 1000 रुपये थी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस राशि में कौन से खेल की किट मिलती है। इसे अब 1500 रुपये कर दिया गया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान इंडियन पोस्टल टीम को बतौर किट अलाउंस 2000 रुपये मिलेंगे। पहले यह राशि 1500 रुपये थी। इन खिलाड़ियों को ट्रैक सूट खरीदने के लिए 1500 रुपये मिलेंगे। यह राशि साल में एक बार मिलेगी। खास बात है कि ये राशि सभी खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी, केवल ऑल इंडिया पोस्टल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ही दी जाएगी। पहले ट्रैक सूट दो साल में एक बार मिलता था। अब प्रतिवर्ष ट्रैक सूट देना सुनिश्चित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed