फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dinesh gundurao become president of the karnataka pradesh congress committee

कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, दिनेश गुंडुराव बने प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष

Wed, 04 Jul 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Updated Wed, 04 Jul 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Dinesh gundurao become president of the karnataka pradesh congress committee
दिनेश गुंडुराव
कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार पर सियासी संकट अभी भी बरकरार है। गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी गुरुवार यानी 5 जुलाई को अपना पहला बजट पेश करेंगे। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडुराव को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही ईश्वर खंडरे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


दिनेश गुंडुराव की नियुक्ति जी. परमेश्वर के स्थान पर हुई है। जी. परमेश्वर फिलहाल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री हैं। वो करीब 8 सालों तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के पद पर रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि दिनेश गुंडुराव बेंगलुरु के गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए हैं। साथ ही वो अब तक दक्षिण कर्नाटक के प्रभारी कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर आईडी पर दिनेश गुंडुराव के प्रदेश समिति के अध्यक्ष और ईश्वर खंडरे के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही उन्हें इसके लिए बधाई भी दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed