फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dimple yadav again face hooting from sp members In public rally jaupur

डिंपल की सभा में फिर बेकाबू हुई भीड़, लगे जय अखिलेश-जय अखिलेश के नारे

Sun, 26 Feb 2017 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
dimple yadav again face hooting from sp members In public rally jaupur
डिंपल यादव
यूपी के जौनपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची डिंपल यादव को एक बार फिर बेकाबू भीड़ का सामना करना पड़ा। यहां सपाइयों ने जय अखिलेश- जय अखिलेश के नारे लगाए।  जिससे सभा स्थल पर हंगामा हो गया। वहीं, माइक ने भी डिंपल का साथ नहीं दिया। जिसके कारण वो अपनी बात सही तरीके से लोगों के बीच नहीं रख पाई। माइक बीच-बीच में बंद होता रहा। जिससे की भीड़ ने और ज्यादा हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि डिंपल ने हौसला नहीं छोड़ा और वो लगातार बोलती रहीं। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले डिंपल यादव को हन्डिया और फ़िर इलाहाबाद में बेकाबू भीड़ का सामना करना पड़ा था। दोनों ही जगह डिंपल ने कई बार मंच से इशारा किया कि फैन कार्यकर्ता मंच से दूर रहें लेकिन जब युवा कार्यकर्ता नहीं माने तो डिंपल ने उनमें से ज्यादा हुडदंग करने वालों की पहचान करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद डिंपल ने पहले कार्यकर्ताओं से उनके नाम पूछने शुरू किए और फिर कहा कि 'आपके नाम मैं भईया को दूंगी।' 
विज्ञापन

बसपा ने भी ली डिंपल की सुरक्षा पर चुटकी

dimple yadav again face hooting from sp members In public rally jaupur
डिंपल यादव को लेकर बसपा का ट्वीट
बसपा भी डिंपल यादव की सुरक्षा मामले में कूद पड़ी है। बीएसपी ने अपने हैंडल पर डिंपल की फोटो लगा पोस्टर ट्वीट किया। ट्वीट में बसपा ने लिखा है, ”ना गोली की मार से ना तलवार की धार से, गुंडे डरते हैं तो सिर्फ बहनजी की सरकार से. डिंपल को सुरक्षा का एहसास कराने को बहनजी को आने दो।

इससे पहले यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में घटना पर चुटकी लेते हुए कहा कि, जब मुख्यमंत्री की पत्नी भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनी तो डिंपल की सुरक्षा हम करेंगे और प्रदेश में महिला थाने खोलेंगे।

उधर, डिंपल यादव ने जौनपुर में इस मामले को लेकर विरोधियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं से किए मेरे निवेदन को विपक्षी लोग गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed