फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dilip Ghosh said Mamata Banerjee name is first in this list to become Bengali PM

इस भाजपा नेता ने ममता बनर्जी को बताया बंगाली प्रधानमंत्री की पहली पसंद

Sun, 06 Jan 2019 08:20 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Jan 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Dilip Ghosh said Mamata Banerjee name is first in this list to become Bengali PM
दिलीप घोष - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के रिश्तों में तल्खी देखने को मिलती रहती है। ऐसे माहौल में शायद ही कोई यह सोच सकता है कि भाजपा का कोई नेता टीएमसी की मुखिया और पश्चिम बंगाल की प्रधानमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ कर सकता है। मगर इस असंभव को भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने संभव कर दिया है। उन्होंने सीएम की तारीफ करते हुए उन्हें बंगाली प्रधानमंत्री के लिए पहली पसंद करार दिया है। जिससे उनकी पार्टी असहज हो गई है।

विज्ञापन


ममता का 5 जनवरी को जन्मदिन था। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए घोष ने कहा कि वह उनकी अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करते हैं क्योंकि हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि वह स्वस्थ रहें जिससे कि वह अच्छा काम कर सकें। उन्हें फिट रहने की जरूरत है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री बनने के लिए ममता बनर्जी का नाम सूची में सबसे ऊपर है। यह अच्छा होगा यदि एक बंगाली पीएम बनेगा। ज्योति बसु ऐसा नहीं कर पाए लेकिन ममता बनर्जी ऐसा कर सकती हैं।' विवाद बढ़ने पर घोष ने कहा कि मुझसे एक सवाल पूछा गया था जिसके जवाब में मैंने जवाब दिया था यदि वह (ममता बनर्जी) पीएम बनती हैं तो मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। मैंने सिर्फ यही कहा था। लेकिन ऐसा होने की कोई संभावना नहीं है। इन चीजों को अच्छे भाव में लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ममता बनर्जी ने विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार का नाम बताने पर कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद इसपर फैसला किया जाएगा। ममता ने यह बयान ऐसे समय पर दिया था जब द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी का नाम घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, ‘2019 में लोकसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी। एकबार विपक्षी गठबंधन को जीत मिल जाए फिर सारी पार्टियां बैठक करके इस मामले पर जो फैसला लेंगी हमें वह स्वीकार होगा।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed