फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dikshit dismissed SAHARA diary evidence

सहारा डायरी के सबूतों को शीला ने किया खारिज, भाजपा हुई हमलावर

Mon, 26 Dec 2016 03:58 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 03:58 AM IST
विज्ञापन
Dikshit dismissed SAHARA diary evidence
शीला दीक्ष‌ित

सहारा डायरी के आधार पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरने का दांव कांग्रेस को उल्टा पड़ गया है। जिस सहारा के सबूतों के आधार पर राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, उस दस्तावेज को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने जिस डायरी के पन्ने को ट्विटर पर जारी किया था, उसमें शीला दीक्षित के नाम सामने आने के बाद भाजपा  राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने कहा है कि यह दोहरा मापदंड नहीं चल सकता। पार्टी ने कहा राहुल गांधी मरे हुए घोड़े पर कोड़े फटकार रहे हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ठोस सबूतों के अभाव में पहले ही इस मामले को खारिज कर चुका है। वहीं जद यू, राजद और एनसीपी ने कहा है कि सहारा की डायरी में जिन-जिन लोगों के नाम हैं उनकी जांच होनी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी शीला दीक्षित ने इस आरोप को मजबूती से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इन सबूतों को बेकार बताते हुए कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पहले ही अपना मंतव्य स्पष्ट कर दिया है। इन आरोपों में कोई दम नहीं है और मैं इन्हें पूरी तरह खारिज करती हूं।’ जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने एक लिस्ट को ट्विटर पर जारी किया है तो उन्होंने कहा कि वह इससे चकित हैं। शीला के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह इस मामले को पार्टी के सामने उठाएंगी। गौरतलब है कि उस लिस्ट में कई लोगों के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed