फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijay slams sidhu, said you are being abused because of Imran Khan

दिग्विजय ने कहा- इमरान की वजह से गाली खा रहे हैं आप, सिद्धू जी अपने दोस्त को समझाएं

Tue, 19 Feb 2019 11:34 AM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक त्यागी Updated Tue, 19 Feb 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Digvijay slams sidhu, said you are being abused because of Imran Khan
दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर अपनी पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, "नवजोत सिंह सिद्धू जी अपने दोस्त इमरान भाई को समझाएं। उनकी वजह से आपको गालियां पड़ रही हैं।"


loader
 
उन्होंने कश्मीर समस्या के हल के लिए सभी पार्टियों को एकजुट होकर रोडमैप बनाने की आवश्कता पर जोर दिया। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर अपनी राय दी। दिग्विजय अकसर अपने बयानों को लेकर आलोचकों के निशाने पर रहते हैं। 


उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर ट्वीट कर कहा, "पाकिस्तान के श्रीमान प्रधानमंत्री कमऑन! कुछ साहस दिखाएं और आतंक के स्वघोषित सरगना मसूद अजहर और हाफिज सईद को भारत को सौंपे। ऐसा करने आप न केवल पाकिस्तान को आर्थिक संकट से निकालने में सफल होंगे बल्कि नोबेल शांति पुरस्कार के भी प्रबल दावेदार बन जाएंगे।" 

बता दें 14 फरवीर को पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया गया। इसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए जबकि पांच घायल हुए थे। ये एक आत्मघाती हमला था। जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर दिए बयान के कारण सिंद्धू की काफी आलोचना हो रही है। यही वजह है कि टेलिविजन पर आने वाले द कपिल शर्मा शो से उनकी छुट्टी कर दी गई है। दिग्विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के कठोर आलोचक माने जाते हैं।

क्या कहा था सिद्धू ने?

पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था कि कुछ लोगों की वजह से क्या आप पूरे देश को गलत ठहरा सकते हैं? और क्या एक इंसान को दोषी ठहरा सकते हैं? उन्होंने कहा था कि आकंतवादियों का दीन और मजहब नहीं होता। दुनिया में अच्छे, बुरे लोग हैं। हर संस्थान में ऐसे लोग हेते हैं। हर देश में ऐसे लोग होते हैं। जो बुरा है, उसे सजा दी जानी चाहिए, लेकिन किसी बुरे इंसान के कायरतापूर्ण काम के लिए सबको दोष देना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed