फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijay singh targets modi government.

मोदी सरकार पर बरसे दिग्विजय, वीडियो जारी कर साधा निशाना

Fri, 27 May 2016 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 27 May 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
Digvijay singh targets modi government.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल को पूरी तरह असफल बताते हुए गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में साढ़े आठ मिनट का वीडियो ‘दो साल बुरा हाल’ जारी किया। इसकी पंचलाइन है, ‘अबकी बार बरबाद हो गए यार’।
विज्ञापन


वीडियो में युवाओं और किसानों को परेशान दिखाया गया है जबकि अर्थव्यवस्था, महंगाई, स्वच्छ भारत, रोजगार, सौ स्मार्ट सिटी, भविष्य निधि, विदेश नीति जैसे अन्य मोर्चों पर सरकार को पूरी तरह से फेल बताया गया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रचार और मीडिया में झूठ को सच बताने के लिए मैं बीजेपी सरकार को सौ में सौ नंबर दूंगा लेकिन चुनावी वादे और जन आकांक्षाओं को पूरा करने के मामले में सौ में बीस नंबर भी नहीं दूंगा।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा खुद को हिंदुओं की पार्टी कहती है। बीते साल बनारस में साधु-संतों की पुलिस ने बर्बर तरीके से पिटाई की। मगर, छोटी-छोटी बात पर ट्वीट करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी का इस दुखद घटना पर कोई बयान नहीं आया। साधुओं के घोर अपमान के बाद भी वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री की चुप्पी से यह सिद्ध होता है कि बीजेपी के लिए धर्म महज नोट और वोट का जरिया है। भाजपा धार्मिक भावनाएं भड़काकर वोट की राजनीति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सौ में बीस नंबर भी देने लायक काम नहीं'

Digvijay singh targets modi government.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार के बारे में बहुत बात करते हैं लेकिन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र की सरकारों और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दस हजार पांच सौ करोड़ के घोटाले के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं। हमने जन लोकपाल कानून बनाया लेकिन मोदी सरकार ने आज तक लोकपाल नहीं नियुक्त किया। इसी तरह आरटीआई से संबंधित शीर्ष अधिकारियों के पद खाली हैं।

जेएनयू में राष्ट्रदोही नारे लगाने वाले कन्हैया को जेल भेजा गया लेकिन पीडीपी के कार्यकर्ता जम्मू-कश्मीर में खुलेआम पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हैं और बीजेपी ने उनके समर्थन से सरकार बनाई। इसी तरह प्रधानमंत्री बीते दिनों पाकिस्तानी पीएम के यहां शादी के लड्डू खाने गए और उसके बाद आतंकवादियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला कर दिया। मोदी सरकार की अदूरदर्शी विदेश नीति का ही परिणाम है कि हमारा पुराना दोस्त अब पाकिस्तान को हथियार बेच रहा है। वहीं, जिन ओबामा से प्रधानमंत्री दोस्ती का दावा करते हैं वो कभी आतंकवाद के मसले पर भारत का साथ नहीं देते।

'भाजपा ने वोट और नोट के लिए धर्म को बनाया जरिया'

Digvijay singh targets modi government.
2014 के आम चुनाव में कांग्रेस की असफलता पर दिग्विजय ने कहा कि कैग रिपोर्ट और मीडिया के उछालने पर सभी को लगा कि भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हम सच को सच नहीं कह पाए और बीजेपी ने झूठ को सच बताकर परोसा। हमें जनता ने चौकीदारी सौंपी है, हम वह काम कर रहे हैं।दिग्विजय ने बाबा विश्वनाथ-अन्नपूर्णा दरबार में लगाई हाजिरी

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुरुवार की दोपहर बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने षोडषोपचार विधि से बाबा का पूजन किया। परिक्रमा पथ पर फेरी लगाकर उन्होंने लोकमंगल की कामना की। इसके बाद मां अन्नपूर्णा के दरबार में भी मत्था टेका। मंदिर से होने के बाद दिग्विजय सिंह विद्यामठ पहुंचे। वहां उन्होंने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह दोपहर करीब 1:30 बजे विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में सप्तर्षि आरती के अर्चक जयशंकर तिवारी ने षोडशोपचार विधि से पूजा कराई। इस दौरान उनके साथ पिंडरा के विधायक अजय राय, विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, सतीश चौबे, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, राजेंद्र तिवारी, यतींद्र नाथ चतुर्वेदी समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे। इसके बाद दिग्विजय अन्नपूर्णा मंदिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed