फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijay singh should take retirement from politics, says rane

दिग्विजय को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए: विश्वजीत राणे

Fri, 17 Mar 2017 10:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Fri, 17 Mar 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Digvijay singh should take retirement from politics, says rane
दिग्विजय सिंह - फोटो : file photo

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए गोवा से पार्टी के पूर्व विधायक विश्वजीत राणे ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें अब राजनीति छोड़ देनी चाहिए। 

विज्ञापन


राणे ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बात कहा कि ‘दिग्विजय को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।’ उन्होंने जिस तरह से अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर गोवा में गलती की, उससे पार्टी राज्य में बहुमत के बावजूद सरकार बनाने में असफल रही। राणे ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि दिग्विजय गोवा में कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते भी थे या नहीं। उन्होंने जो कुछ किया उसे देखकर तो ऐसा नहीं लगता।’
विज्ञापन


राणे बृहस्पतिवार को विधानसभा में मनोहर परिकर सरकार के विश्वास मत परीक्षण के दौरान कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर सदन में अनुपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह राणे के बेटे विश्वजीत ने कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव में 17 सीटें जीतने के बाद पार्टी कार्यालय में कांग्रेस विधायकदल की बैठक एक ‘मजाक’ थी। यह बैठक लंबे समय तक चली लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed