{"_id":"5723246d4f1c1b5b1fa91537","slug":"digvijay-singh-s-daughter-karnika-singh-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका का निधन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Apr 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका सिंह की कैंसर के चलते शुक्रवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। 37 वर्षीय कर्णिका दिग्विजय सिंह की चार बेटियों में सबसे छोटी थीं। उनको कुछ दिन पहले ही दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
वह कैंसर का इलाज कराने के लिए अमेरिका भी गई थीं। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने नई दिल्ली के 64 लोधी एस्टेट स्थित दिग्विजय सिंह के आवास पहुंचे।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार करने के लिए कर्णिका के शव को सड़क मार्ग से गुजरात के वधावन ले जाया गया है। इससे पहले 2013 में दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी और कर्णिका की मां का भी कैंसर से निधन हो गया था।
विज्ञापन