फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh objected on members of Ram Mandir trust demanding Shankaracharya must be included

राम मंदिर : ट्रस्ट के सदस्यों पर दिग्विजय को आपत्ति, शंकराचार्य को शामिल करने की मांग

Mon, 20 Jul 2020 04:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 20 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh objected on members of Ram Mandir trust demanding Shankaracharya must be included
दिग्विजय सिंह - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट के सदस्यों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शंकराचार्य को न्यास में शामिल करने की मांग भी की। बता दें कि राम मंदिर का भूमि पूजन पांच अगस्त को होना है। 

विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा, 'सभी चाहते हैं कि भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। लेकिन उन्होंने (केंद्र सरकार) शंकराचार्य को न्यास में स्थान नहीं दिया, उनके स्थान पर विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को इसका सदस्य बना दिया गया। हम इस पर आपत्ति जताते हैं।'
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'अगर प्रधानमंत्री मोदी पांच अगस्त को मंदिर का शिलान्यास करते हैं, तो सभी शंकराचार्य और रामानंदी संप्रदाय के स्वामी रामनरेशाचार्य को भी भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहिए और उन्हें न्यास का सदस्य घोषित करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले दिग्विजय प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाए जाने पर भी सवाल उठा चुके हैं। इस साल फरवरी में लिखे गए पत्र में दिग्विजय ने कहा था कि मंदिर निर्माण के लिए जब रामालय ट्रस्ट पहले से है तो नया ट्रस्ट बनाने की क्या आवश्यकता थी। 


वहीं, एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के प्रमुख शरद पवार भी राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। रविवार को एक कार्यक्रम में पवार ने कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर बनाने से कोरोना वायरस महामारी का उन्मूलन करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed