फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digital Payment PM Modi UPI Rupay Card Mauritus Sri Lanka Ranil Wickremesinghe Pravind Jugnauth

Digital Payment: अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी UPI से भुगतान, RuPay कार्ड की भी सेवा; पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

Sun, 11 Feb 2024 05:10 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 11 Feb 2024 05:10 PM IST
सार

डिजिटल तरीके से पैसे भेजने के मामले में भारत श्रीलंका और मॉरीशस को बड़ी सौगात देने वाला है। पीएम मोदी श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई पेमेंट सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। मॉरीशस में रूपे कार्ड से भी पेमेंट की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
Digital Payment PM Modi UPI Rupay Card Mauritus Sri Lanka Ranil Wickremesinghe  Pravind Jugnauth
श्रीलंका और मॉरिशस में भी यूपीआई सेवाएं मिलेंगी, पीएम मोदी देंगे सौगात - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी मुल्क श्रीलंका और सांस्कृतिक रूप से बेहद करीब मॉरीशस को बड़ी सौगात देने वाले हैं। अब श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं की शुरुआत होगी। 12 फरवरी को पीएम मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रम सिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ की मौजूदगी में मोबाइल आधारित डिजिटल भुगतान सेवाओं की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


मॉरीशस में RuPay कार्ड सेवाओं का भी शुभारंभ
विदेश मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी बयान के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 12 फरवरी को श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं और मॉरीशस में RuPay कार्ड सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा। सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री, जगन्नाथ इस शुभारंभ का गवाह बनेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस में हफ्ते भर पहले शुरू हुआ यूपीआई; पीएम मोदी ने की सराहना
इससे पहले विगत दो फरवरी को फ्रांस की राजधानी पेरिस में आइकॉनिक एफिल टावर पर यूपीआई लॉन्च किया गया था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जब भारत दौरे पर आए थे, उस समय उन्होंने जयपुर में यूपीआई भुगतान की सहूलियत का अनुभव किया था। गौरतलब है कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम (यूपीआई) सिंगापुर और यूएई समेत अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस में यूपीआई के औपचारिक लॉन्च की सराहना करते हुए कहा था, 'यह यूपीआई को वैश्विक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'

क्या है यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) 
यूपीआई भारत की मोबाइल आधारित भुगतान प्रणाली है। यह ऐसी प्रणाली है, जो कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन में प्रदान करती है। 2023 के भारत-फ्रांस के संयुक्त बयान में दोनों देशों ने डिजिटल तंत्र को सुदृढ़ करने की वकालत की थी। बता दें एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और फ्रांस की लाइरा कलेक्ट ने फ्रांस और यूरोप में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को लागू करने के लिए एक समझौते का करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed