Maharashtra: पुणे की दीघि हिल्स पर दिखा आकर्षक नजारा, बॉम्बे सैपर्स के पैराटूपर्स ने किया फ्री फॉल जंप
Maharashtra: पुणे की दीघि हिल्स में आकर्षक नजारा देखने को मिला, जब तेज गति से विमान ने बॉम्बे सैपर्स के कई सेवारत और अनुभवी कर्मियों को काफी ऊंचाई से पैराशूट के साथ छोड़ा। यह आयोजन बॉम्बे सैपर्स के युद्ध स्मारक के 100 पूरे होने के मौके पर किया गया।
विस्तार
बॉम्बे सैपर्स का नाम आपने कम ही सुना होगा। लेकिन, इसका 200 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसे भारतीय सेना के 'बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप' के नाम से भी जाना जाता है। मंगलवार को पुणे की दीघि हिल्स में आकर्षक नजारा देखने को मिला, जब तेज गति से विमान ने बॉम्बे सैपर्स के कई सेवारत और अनुभवी कर्मियों को काफी ऊंचाई से पैराशूट के साथ छोड़ा। यह आयोजन बॉम्बे सैपर्स के युद्ध स्मारक के 100 पूरे होने के मौके पर किया गया। एलीट 411 (इंडिपेंडेंट) पैरा फील्ड कंपनी के सौ से ज्यादा पैराट्रूपर्स ने फ्री फॉल जंप किया।
#WATCH | Kirkee, Pune: The Dighi Hills witnessed a breathtaking display of Para Jumps by serving and veteran personnel of The Bombay Sappers. Commemorating 100 years of the iconic War Memorial of the Bombay Sappers Group, over 100 paratroopers of the elite 411 (Independent) Para… pic.twitter.com/v4R61LslYD
— ANI (@ANI) January 30, 2024विज्ञापन