फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   diffrent picture of assembly elections for bharatiya janata party and indian national congress

भाजपा की खुशी, कांग्रेस के गम से हटकर है चुनावों की यह तस्वीर

Sat, 21 May 2016 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
diffrent picture of assembly elections for bharatiya janata party and indian national congress

भारतीय जनता पार्टी खुद को कांग्रेस की जगह स्थापित करने की ओर है। बीते दिनों चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणाम इसी ओर संकेत भी कर रहे हैं लेकिन भाजपा की खुशी और कांग्रेस के गम से हटकर देश की राजनीति का दूसरा चेहरा भी है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। देश की दो सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के हिस्से विधानसभा की सीटें आधी से भी कम हैं। बीते 30 चुनावों में अन्य ने इन दोनों दलों से ज्यादा सीटें हासिल की हैं।

विज्ञापन


28 राज्यों की विधानसभा सीटें इस ओर इशारा कर रही हैं हालांकि इसमें तेलंगाना शामिल नहीं है क्योंकि  बीते बार हुए चुनाव में राज्य आंध्र प्रदेश का ही हिस्सा था। इसमें दो केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पुडुचेरी भी शामिल नहीं है। बता दें कि 2012 से 2016 तक 4117 विधानसभा सीटों पर 30 चुनाव हुए जिसमें बीते दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव भी शामिल हैं। हालांकि भाजपा इसमें कांग्रेस से आगे है।  कुल 4117 सीटों में से 1,051 सीट भाजपा के हिस्से में है तो वहीं 871 सीटें कांग्रेस के पास है। इन दोनों राष्ट्रीय दलों के हिस्से में 1922 सीटें हैं तो वहीं 2195 सीटों पर क्षेत्रीय दलों और अन्य का कब्जा है।
विज्ञापन


चुनावी विश्लेषण के दौरान राजनीतिक दलों की स्थिति जानने के लिए  हम यह भी देखेंगे कि यहां भी भाजपा, कांग्रेस से आगे है लेकिन क्षेत्रीय दलों और अन्य से वो यहां पिछड़ जाते हैं। बीते 30 चुनावों में जहां भाजपा तो 12.6 करोड़ मत मिले तो वहीं कांग्रेस को 11.8 करोड़ मत मिले। बाकी के 33.5 करोड़ मत क्षेत्रीय दलों और अन्य के हिस्से हैं। इस तरह से कुल पड़े वैध मतों में से सिर्फ 42 प्रतिशत ही भाजपा और कांग्रेस के हिस्से हैं बाकी के 58 प्रतिशत क्षेत्रीय दलों और अन्य के हिस्से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह भी देखना होगा कि कई चुनावों में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दल एक साथ चुनाव लड़ते हैं, लेकिन जनता ने मत तो क्षेत्रीय दलों को ही दिए इसलिए वो 58 प्रतिशत वोट का हिस्सा सिर्फ उनका है न कि राष्ट्रीय दलों का। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed