फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Die but will not form government with BJP: Farooq Abdullah

मर जाएंगे, पर भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाएंगे: फारूक

Sun, 10 Mar 2019 04:28 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 10 Mar 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
Die but will not form government with BJP: Farooq Abdullah
फारुख अब्दुल्ला (फाइल)
नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा कि वह मर जाएंगे, लेकिन भाजपा के साथ कभी भी सरकार नहीं बनाएंगे। कश्मीर में भाजपा की जड़े फैलाने के लिए पीडीपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसने भाजपा को यहां लाकर बड़ी गलती है। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को उन्होंने इसके लिए कई बार आगाह भी किया था कि यह गलत हो रहा है।
विज्ञापन


पत्रकारों से कहा कि हम चाहते हैं कि चुनाव जल्द होने चाहिए। प्रदेश की जनता के समक्ष काफी परेशानियां हैं, जिसका समाधान एक चुनी सरकार कर सकती है। चुनाव आयोग को चाहिए कि वह लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कराए। जब यहां पंचायत चुनाव कराया तो विधानसभा चुनाव करने में क्या हर्ज है। 
विज्ञापन


जम्मू बस स्टैंड में हुए ग्रेनेड हमले पर कहा कि केंद्र सरकार जब तक जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बात नहीं करती है तब तक हालात में बेहतरी नहीं आ सकती है। पाकिस्तानी पीएम पर कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इमरान खान को जानते हैं। अगर इमरान ने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ  कार्रवाई की है तो अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed