फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Did attempt to communicate in immediate wake of Op Sindoor: DGMO remarks resurfaces after Rahul's allegation

Operation Sindoor: ऑपरेशन के बाद संवाद का किया गया प्रयास, जयशंकर पर राहुल के आरोप के बीच DGMO का बयान वायरल

Sun, 18 May 2025 08:26 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 08:26 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने भी राहुल गांधी के आरोपों को 'तथ्यों की पूरी तरह से गलत प्रस्तुति' बताया। मंत्रालय के एक्सपी डिवीजन ने कहा, 'विदेश मंत्री ने कहा था कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने के प्रारंभिक चरण में पाकिस्तान को चेतावनी दी थी, न कि उससे पहले। इसे जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।'

विज्ञापन
Did attempt to communicate in immediate wake of Op Sindoor: DGMO remarks resurfaces after Rahul's allegation
राजीव घई, डीजीएमओ - फोटो : ANI

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्र सरकार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर आरोप लगाया कि भारत सरकार ने पाकिस्तान को हमले की जानकारी पहले ही दे दी थी। इस पर अब सेना की ओर से स्पष्टीकरण आया है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें विदेश मंत्री जयशंकर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत में ही पाकिस्तान को चेतावनी दी गई थी। इसी बात को आधार बनाकर राहुल गांधी ने कहा, 'हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचना देना एक अपराध है। विदेश मंत्री ने खुद सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकार किया है। किसने इसकी अनुमति दी थी? इस वजह से हमारी वायुसेना ने कितने विमान गंवाए?
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कदम-कदम पर मात खा रहा पाकिस्तान: फिर दुनिया के सामने झूठ परोसने की तैयारी, शहबाज ने बिलावल को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की सफाई- डीजीएमओ ने क्या कहा?
सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने 11 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के आरोपों पर परोक्ष रूप से जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद हमने पाकिस्तान को यह बताने की कोशिश की कि हमें आतंक के केंद्र पर हमला करने की मजबूरी थी। लेकिन पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारी बात को सख्ती से खारिज कर दिया और कहा कि इसका गंभीर जवाब दिया जाएगा। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार थे।' इससे साफ होता है कि भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने से पहले नहीं, बल्कि उसके तुरंत बाद संपर्क करने की कोशिश की थी।


यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: US से सऊदी तक... सात दल और 59 हस्तियां; पूरी दुनिया में बेनकाब होगी आतंकवाद पर PAK की नीति

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को भारतीय सेना द्वारा उस आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किया गया था, जिसमें 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 नागरिक मारे गए थे। ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े लोग शामिल थे।



पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और भारत का जवाब
भारत के हमलों के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर गोलाबारी और ड्रोन हमलों की कोशिशें कीं। इसके जवाब में भारत ने 11 पाकिस्तानी एयरबेस पर एक साथ एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाया। 10 मई को दोनों देशों ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई और गोलीबारी रुक गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed