फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan clean bowled by India Bilawal Butto will go out to beg for mercy all over world Shahbaz Sahrif

कदम-कदम पर मात खा रहा पाकिस्तान: फिर दुनिया के सामने झूठ परोसने की तैयारी, शहबाज ने बिलावल को सौंपी जिम्मेदारी

Sun, 18 May 2025 07:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 18 May 2025 07:48 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से दुनिया में पाकिस्तान के नापाक चेहरे को उजागर करने के लिए सात प्रतिनिधिमंडल तय किए हैं। इसकी नकल कर अब पाकिस्तान ने भी बिलावल भुट्टो जरदारी को दुनिया के सामने अपने मुल्क का पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। आइए जानते हैं विस्तार से...

विज्ञापन
Pakistan clean bowled by India Bilawal Butto will go out to beg for mercy all over world Shahbaz Sahrif
बिलावल भुट्टो - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकवाद का पनाहगार पाकिस्तान हर कदम पर, हर मोर्चे पर भारत से मात खा रहा है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस जाकर पड़ोसी के प्रोपेगैंडा को ध्वस्त किया, फिर सरकार ने सांसदों की सात टीमों को दुनिया भर में भेजकर पाकिस्तान का नापाक चेहरा उजागर करने का फैसला किया। इसकी नकल करते हुए पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सियालकोट की पसरूर छावनी पहुंचे और अब उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो हालिया माहौल को लेकर वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान का पक्ष रखने को कहा है।

विज्ञापन


बिलावल परोसेंगे झूठ
इस नकल की एलान बिलावल ने खुद किया। उन्होंने 'एक्स' पर कहा कि शहबाज शरीफ ने उनसे संपर्क किया और उनसे एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए कहा। उन्होंने लिखा, 'आज सुबह प्रधानमंत्री ने मुझसे संपर्क किया। उन्होंने अनुरोध किया कि मैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर शांति के लिए पाकिस्तान का पक्ष रखने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करूं। मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं। मैं इस चुनौतीपूर्ण समय में पाकिस्तान की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन


पाकिस्तान की एक बार फिर भारत से बातचीत की गुहार लगाई
इस बीच पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने एक बार फिर भारत से बातचीत की गुहार लगाई। उन्होंने शनिवार को एक मीडिया चैनल से कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम कायम है। तनाव कम करने की दिशा में काम सही दिशा में हो रहा है। हम योजनाओं पर अमल कर रहे हैं। अगला कदम बातचीत ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में बेनकाब होगी आतंकवाद पर पाकिस्तान की नीति
इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपने 'जीरो टॉलरेंस' के संदेश को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख साझेदार देशों में भेजेगी। प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में रवाना होगा। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों और उनमें शामिल अन्य लोगों की सूची जारी कर दी है।

बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सात लोग जाएंगे

प्रतिनिधिमंडल कहां-कहां जाएंगे
बैजयंत पांडा, भाजपा सांसद सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया
डॉ. निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद
फांगनोन कोन्याक, भाजपा सांसद
रेखा शर्मा, भाजपा सांसद
असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम सांसद
सतनाम सिंह संधू (नामित सांसद)
गुलाम नबी आजाद
राजदूत हर्ष श्रृंगला

रवि शंकर प्रसाद करेंगे दूसरी टीम का नेतृत्व

प्रतिनिधिमंडल कहां-कहां जाएंगे
रवि शंकर प्रसाद, भाजपा सांसद यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क
डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, भाजपा सांसद
प्रियंका चतुर्वेदी, शिवसेना (यूबीटी) सांसद
गुलाम अली खटाना (नामित सांसद)
डॉ. अमर सिंह, कांग्रेस सांसद
समिक भट्टाचार्य, भाजपा सांसद
एम.जे. अकबर
राजदूत पंकज सरन

संजय कुमार झा को तीसरी टीम का जिम्मा

प्रतिनिधिमंडल कहां-कहां जाएंगे
संजय कुमार झा, जेडीयू सांसद (नेता) इंडोनेशिया, मलयेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर
अपराजिता सारंगी, भाजपा सांसद
यूसुफ पठान, तृणमूल कांग्रेस सांसद
बृज लाल, भाजपा सांसद
डॉ. जॉन ब्रिटास, भाकपा (एम) सांसद
प्रदान बरूआ, भाजपा सांसद
डॉ. हेमांग जोशी, भाजपा सांसद
सलमान खुर्शीद
राजदूत मोहन कुमार

श्रीकांत एकनाथ शिंदे संभालेंगे चौथी टीम की कमान

प्रतिनिधिमंडल कहां-कहां जाएंगे
श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवसेना सांसद यूएई, लाइबेरिया, कांगो, सिएरा लियोन
बांसुरी स्वराज, भाजपा सांसद
ई.टी. मोहम्मद बशीर, आईयूएमएल सांसद
अतुल गर्ग, भाजपा सांसद
डॉ. सस्मित पात्रा, बीजेडी सांसद
मनन कुमार मिश्रा, भाजपा सांसद
एस.एस. अहलूवालिया
राजदूत सुजन चिनॉय

शशि थरूर को पांचवीं टीम की जिम्मेदारी

प्रतिनिधिमंडल कहां-कहां जाएंगे
डॉ. शशि थरूर, कांग्रेस सांसद अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील, कोलंबिया
शांभवी, लोजपा (रामविलास) सांसद
डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो सांसद
जी.एम. हरीश बालयोगी, टीडीपी सांसद
शशांक मणि त्रिपाठी, भाजपा सांसद
भुवनेश्वर कलिता, भाजपा सांसद
मिलिंद मुरली देवड़ा, शिवसेना सांसद
तेजस्वी सूर्या, भाजपा सांसद
राजदूत तरणजीत सिंह संधू

कनिमोझी करुणानिधि को छठी टीम का जिम्मा

प्रतिनिधिमंडल कहां-कहां जाएंगे
कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके सांसद स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस
राजीव राय, सपा सांसद
मियां अल्ताफ अहमद, नेशनल कांफ्रेंस
कैप्टन बृजेश चौटा, भाजपा सांसद
प्रेम चंद गुप्ता, राजद सांसद
डॉ. अशोक कुमार मित्तल, आप सांसद
राजदूत मंजीव एस. पुरी
राजदूत जावेद अशरफ

सुप्रिया सुले इन देशों में खोलेंगी पाकिस्तान की पोल

प्रतिनिधिमंडल कहां-कहां जाएंगे
सुप्रिया सुले, एनसीपी (एससीपी) सांसद मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका
राजीव प्रताप रूड़ी, भाजपा सांसद
विक्रमजीत सिंह साहनी, आप सांसद
मनीष तिवारी, कांग्रेस सांसद
अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद
लवु श्री कृष्ण देवरायालु, टीडीपी सांसद
आनंद शर्मा
वी. मुरलीधरन
राजदूत सैयद अकबरुद्दीन

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed