फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dictatorship won't be allowed, says Maha Dy CM after Raj's mosque loudspeaker ultimatum

मस्जिदों से लाउडस्पीकर: अजीत पवार का राज ठाकरे पर निशाना, कहा- महाराष्ट्र में नहीं चलेगी तानाशाही, यहां कानून का राज

Mon, 02 May 2022 06:02 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: Amit Mandal Updated Mon, 02 May 2022 06:02 PM IST
सार

राज ठाकरे का नाम लिए बिना पवार ने कहा कि लोगों को उकसाना आसान है लेकिन इसके परिणाम महाराष्ट्र में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ देंगे।

विज्ञापन
Dictatorship won't be allowed, says Maha Dy CM after Raj's mosque loudspeaker ultimatum
अजीत पवार (file photo) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की मांग को लेकर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को कहा कि राज्य में तानाशाही नहीं चलेगी और यहां कानून का राज कायम रहेगा। पवार का कड़ा रुख राज ठाकरे द्वारा एक रैली को संबोधित करने के एक दिन बाद आया जहां उन्होंने 3 मई तक मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर हटाने की अपनी मांग पर आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रशासन व पुलिस को चुनौती दी थी।

विज्ञापन


पवार बोले, लोगों को उकसाना आसान है 
राज ठाकरे का नाम लिए बिना पवार ने कहा कि लोगों को उकसाना आसान है लेकिन इसके परिणाम महाराष्ट्र में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ देंगे, जिसे राज्य बर्दाश्त नहीं कर सकता। मस्जिद के लाउडस्पीकरों के मुद्दे पर मनसे प्रमुख के 3 मई के अल्टीमेटम के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में तानाशाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी को भी अल्टीमेटम नहीं दिया जा सकता है। यहां कानून का शासन है और कानून सभी के लिए समान है। 
विज्ञापन


राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद में रविवार की रैली में राज ठाकरे ने कहा था कि वह मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए 3 मई की समय सीमा पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो सभी हिंदुओं को इन धार्मिक स्थलों के बाहर हनुमान चालीसा बजानी चाहिए। मनसे नेता ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि मुस्लिम समुदाय को महाराष्ट्र की शक्ति दिखाई देगी अगर वे लाउडस्पीकर को लेकर अनुरोध को नहीं समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed