फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dial 15400 after snake bite these five states for help Central Government decision

Health: इन पांच राज्य में सांप के काटने पर डायल करें 15400, सर्पदंश की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार का फैसला

Wed, 13 Mar 2024 07:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 13 Mar 2024 07:15 AM IST
सार

सरकार ने राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम वेबसाइट भी लॉन्च की है जहां राज्यों को जानवरों के काटने और रेबीज से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी। इससे रेबीज के मामलों के प्रबंधन के लिए निकटतम एंटी रेबीज क्लिनिक और संक्रामक रोग अस्पताल का आकलन करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Dial 15400 after snake bite these five states for help Central Government decision
File Photo.

विस्तार

देश में सर्पदंश की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सरकार ने राष्ट्रीय कार्य योजना लागू की है। इसके तहत सरकार ने दिल्ली सहित पांच राज्यों के लिए एक हेल्पलाइन भी जारी की है जहां फोन करके सहायता प्राप्त की जा सकती है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने योजना को लॉन्च करते हुए साल 2030 तक सर्पदंश से होने वाली मौतों में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट लाने का लक्ष्य तय करने की बात कही।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने वन हेल्थ पहल के तहत यह कार्य  योजना तैयार की है। पांच राज्य दिल्ली, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और पुडुचेरी में सर्पदंश की घटना पर लोग हेल्पलाइन नंबर (15400) पर फोन करके तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आम जनता तक चिकित्सा देखभाल और जानकारी तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

इसके अलावा, सरकार ने राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम वेबसाइट भी लॉन्च की है जहां राज्यों को जानवरों के काटने और रेबीज से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी। इससे रेबीज के मामलों के प्रबंधन के लिए निकटतम एंटी रेबीज क्लिनिक और संक्रामक रोग अस्पताल का आकलन करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed