{"_id":"57ce9d0b4f1c1ba830318cd2","slug":"diabetic-mother-gives-birth-to-baby-of-6-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में महिला ने दिया छह किलो के बच्चे को जन्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद में महिला ने दिया छह किलो के बच्चे को जन्म
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 06 Sep 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
छह किलो का बेबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के हैदराबाद में एक दुर्लभ केस सामने आया है जिसमें मां ने डायबटीज के बावजूद छह किलो के स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। हैदराबाद के सरकारी निर्लोफर अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक महिला सिजीरियन ऑपरेशन किया गया था।
विज्ञापन
यह बोराबादां क्षेत्र में रहने वाले शबाना और वसीम का तीसरा बच्चा है। वहीं इससे पूर्व शबाना ने दोनों बच्चों को सामान्य जन्म दिया था और वह तीन-तीन किलों के हुए थे। गौरतलब है कि पहली तिमाही में डॉक्टरों ने पाया कि शबाना को डायबटीज हो गई है,तब बच्चे को सही प्रकार से गर्भ में बढ़ाना डॉक्टरों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।
विज्ञापन
शबाना ने ओस्मानिया के डॉक्टरों से प्राथमीक चेकअप कराया था,लेकिन जन्म निर्लोफर की स्पेशल टीम ने दिलाया। यह देश का दूसरा सबसे वजन वाला बेबी है। महिला चिकित्सक डॉक्टर सत्यावथी के अनुसार डायबटीज से ग्रसित महिलाएं अक्सर सामान्य से ज्यादा वजनी बच्चों को जन्म देती हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर के अनुसार शरीर में शुगर की मात्रा अधिक होने से पेट में पल रहे बच्चे का वजन बढ़ जाता है और लगातार निगरानी की जरूरत बढ़ जाती है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की लंबाई 21 इंच है और डायबटीज से बच्चे को बचाने के लिए 72 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।