{"_id":"5c930c7fbdec22143b6f0941","slug":"dharwad-building-collapse-death-toll-rises-to-7-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटकः धारवाड़ में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटकः धारवाड़ में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई
Fri, 22 Mar 2019 09:00 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: sapna singla
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
धारवाड़ इमारत हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारवाड़ में मंगलवार को एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत के गिरने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 14 हो गया है। बचाव कर्मियों ने अबतक 60 लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है। धारवाड़ की कमिश्नर ने मृतकों के आंकड़े की पुष्टि की।
बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस के अलावा 10 एंबुलेंस और पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ ही चुनावी ड्यूटी पर पहुंचे बीएसएफ के जवान लगे हुए हैं। इसके साथ ही एसडीआरएफ की एक टीम और एनडीआरएफ की दो टीम भी राहत और बचाव कार्य में लगी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर में कई दुकानें थी और बड़ी संख्या में लोग यहां से खरीदारी करते थे। बिल्डर ने घटिया समान का प्रयोग कर बिल्डिंग को चार मंजिला बनाया हुआ था। नींव चार मंजिला इमारत बनने लायक नहीं थी ऊपर से एक और मंजिल का निर्माण हो रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कर्नाटक के उत्तर में स्थित धारवाड़ में एक चार मंजिला भरभराकर गिर गई। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। मलबे में फंसे हुए ज्यादातर लोग उत्तर भारत के प्रवासी मजदूर हैं। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने मुख्य सचिव को बचाव कार्य पर नजर रखने के साथ ही अनुभवी लोगों के बचाव दल को तुरंत हेलीकॉप्टर से मौके पर भेजने के आदेश दिए थे।

#DharwadBuildingCollapse: Death toll rises to 14, rescue operations continue. #Karnataka pic.twitter.com/0OlCePWMXC
— ANI (@ANI) March 22, 2019