{"_id":"5f7cda9a8ebc3e91b537d4b3","slug":"dharmendra-pradhan-said-4-lakh-crore-rupees-investment-will-increase-indias-gas-distribution-capacity","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 लाख करोड़ के निवेश से बढ़ाएंगे भारत की गैस वितरण क्षमता : धर्मेंद्र प्रधान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
4 लाख करोड़ के निवेश से बढ़ाएंगे भारत की गैस वितरण क्षमता : धर्मेंद्र प्रधान
Wed, 07 Oct 2020 02:29 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि 2030 तक भारत की गैस वितरण क्षमता को दोगुने से ज्यादा बढ़ाया जाएगा और हम दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता वाले देश बन जाएंगे। शहरी गैस वितरण क्षमता को मजबूत करने के लिए 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री ने 42 सीएनजी पंप का उद्घाटन किया, यूपी को मिले 14 पंप
प्रधान ने टोरेंट गैस के 42 सीएनजी स्टेशन और तीन सिटी गेट स्टेशन के उद्घाटन मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ ऊर्जा अभियान के तहत एक दशक में हम कोप-21 के लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। 42 सीएनजी स्टेशन में से 14 यूपी और आठ महाराष्ट्र में चलेंगे। उन्होंने कहा कि 2030 तक शहरों में पाइपलाइन, टर्मिनल, गैस फील्ड और ढांचागत विकास पर 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
अभी बायोगैस के 500 प्लांट चल रहे हैं, जिनकी संख्या भी बढ़ाकर 5,000 की जाएगी। पिछले छह साल में देशभर में सीएनजी स्टेशन की संख्या 938 से बढ़कर 2,300 हो गई है। अगले कुछ वर्षों में यह संख्या 10 हजार के पार पहुंच जाएगी।
विज्ञापन