{"_id":"67f5fe9af91b7cee460398a2","slug":"dhananjay-karuna-s-relation-in-nature-of-marriage-she-s-entitled-to-claim-relief-court-hindi-news-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'धनंजय मुंडे और करुणा के रिश्ते की प्रकृति विवाहित', कोर्ट ने कहा- वो राहत पाने की हकदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'धनंजय मुंडे और करुणा के रिश्ते की प्रकृति विवाहित', कोर्ट ने कहा- वो राहत पाने की हकदार
Wed, 09 Apr 2025 10:29 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:29 AM IST
सार
सेशंस जज शेख अकबर शेख जाफर ने शनिवार को दिए गए फैसले में कहा कि करुणा और धनंजय मुंडे का रिश्ता शादी के समान है क्योंकि करुणा ने उनके दो बच्चों को जन्म दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह रिश्ता बिना साझा घर में साथ रहे संभव नहीं है। इसलिए यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती या किसी अस्थायी संबंध से कहीं आगे का है।
विज्ञापन
धनंजय मुंडे, नेता, एनसीपी
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की करुणा मुंडे के साथ का रिश्ता शादी जैसा है और इस आधार पर करुणा घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत राहत पाने की हकदार हैं। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने यह फैसला सुनाते हुए उनके खिलाफ अंतरिम भरण-पोषण आदेश को बरकरार रखा है।
यह भी पढ़ें - Maharashtra: राज्यपाल राधाकृष्णन बोले- जाति या धर्म के कारण लोगों को घर न मिलना निराशाजनक, समाप्त हो भेदभाव
क्या था मामला?
करुणा मुंडे ने 2020 में धनंजय मुंडे के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया था। इसके बाद बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 4 फरवरी को अंतरिम राहत के तहत आदेश दिया कि धनंजय मुंडे हर महीने करुणा को 1,25,000 रुपये बेटी को 75,000 रुपये देने होंगे। धनंजय मुंडे ने इस आदेश के खिलाफ सेशंस कोर्ट में अपील की थी, जिसे अब खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
धनंजय मुंडे का पक्ष क्या था?
धनंजय मुंडे ने कोर्ट में दावा किया कि करुणा न तो उनकी पत्नी हैं, न ही वे किसी लिव-इन रिश्ते में थे। उनके वकील ने यह भी कहा कि वे किसी भी राहत की हकदार नहीं हैं। वहीं कोर्ट की तरफ से एनसीपी नेता के दावे के खारिज करने की बात करें तो कोर्ट ने दो दस्तावेजों वसीयतनामा और स्वीकृतिपत्र को देखने के बाद माना कि करुणा और धनंजय का रिश्ता केवल शारीरिक नहीं बल्कि शादी जैसा था। कोर्ट ने साफ किया कि इस मुकदमे में यह तय करना जरूरी नहीं कि वे कानूनी रूप से पति-पत्नी हैं या नहीं, बल्कि सिर्फ यह देखना जरूरी है कि उनका रिश्ता 'शादी जैसा' था या नहीं।
यह भी पढ़ें - CRPF Shaurya Divas: जब सीआरपीएफ के 150 जवानों ने कच्छ के रण में पाकिस्तानी ब्रिगेड को दिया था मुंहतोड़ जवाब
करुणा की कमाई का क्या?
धनंजय मुंडे के वकील ने तर्क दिया कि करुणा की अपनी आमदनी है। लेकिन कोर्ट ने कहा कि असल मुद्दा यह है कि क्या उनकी आमदनी इतनी है कि वे वही जीवनशैली जी सकें जो धनंजय जैसे राजनेता की है। कोर्ट ने यह भी माना कि— अगर करुणा कुछ कमाती भी हैं—फिर भी वे और उनके बच्चे उसी स्तर की जिंदगी के हकदार हैं जैसी धनंजय मुंडे जी रहे हैं।
कोर्ट का अंतिम फैसला
सेशंस कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने जो अंतरिम भरण-पोषण तय किया है, वह बिल्कुल उचित है और उसमें किसी बदलाव की जरूरत नहीं है। इसलिए धनंजय मुंडे की अपील खारिज की जाती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन