{"_id":"6600e688951ae9b6ef06c42c","slug":"dhananjay-became-the-first-dalit-president-of-jnu-students-union-since-1996-2024-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhananjay: 1996 के बाद से जेएनयू छात्र संघ के पहले दलित अध्यक्ष बने धनंजय, जानें उनके बारे में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dhananjay: 1996 के बाद से जेएनयू छात्र संघ के पहले दलित अध्यक्ष बने धनंजय, जानें उनके बारे में
Mon, 25 Mar 2024 08:25 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Mon, 25 Mar 2024 08:25 AM IST
सार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) चुनाव में वामपंथी गठबंधन को जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर वामपंथी प्रत्याशी धनंजय ने जीत दर्ज की। पीएचडी छात्र धनंजय बिहार के गया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जेएनयूएसयू के अध्यक्ष धनंजय
- फोटो : social media
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में लेफ्ट गठबंधन को जीत मिली है। रविवार देर रात घोषित नतीजों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर वामपंथी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। महासचिव पद पर बापसा को जीत मिली है। शुक्रवार को हुए मतदान में 73 फीसदी मत पड़े थे।
विज्ञापन
Trending Videos
धनंजय
- फोटो : एएनआई
धनंजय ने जीता जेएनयूएसयू के अध्यक्ष का चुनाव
जेएनयूएसयू के अध्यक्ष का चुनाव बिहार से आने वाले पीएचडी छात्र धनंजय ने जीता है। जेएनयूएसयू के केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में आठ उम्मीदवार मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में से जीत धनंजय को मिली। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उमेश चंद्र अजमीरा को 922 वोटों से हरा दिया।

जानें धनंजय के बारे में
जेएनयूएसयू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स से पीएचडी कर रहे हैं। उनका ताल्लुक बिहार के गया जिले से है। धनंजय 1996 के बाद से जेएनयू छात्र संघ के पहले दलित अध्यक्ष हैं। बत्ती लाल बैरवा ने 1996 में जीत दर्ज की थी।

ये मुद्दे होंगे मुख्य एजेंडे में
जीत के बाद धनंजय की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई कहा, '...अगर कोई है जिसने फीस वृद्धि के खिलाफ लड़ाई लड़ी है तो वह वामपंथी है। यह वामपंथ ही है जिसने सभी के लिए छात्रावास सुनिश्चित किया है और इसके लिए छात्रों ने हम पर अपना भरोसा दिखाया है...।'
धनंजय ने यह भी कहा कि जेएनयू के छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में परिसर में महिलाओं की सुरक्षा, फंड में कटौती, छात्रवृत्ति वृद्धि, बुनियादी ढांचा और जल संकट उनका मुख्य एजेंडा होगा।

#WATCH नवनिर्वाचित JNU अध्यक्ष धनंजय ने कहा, "...अगर कोई है जिसने फीस वृद्धि के खिलाफ लड़ाई लड़ी है तो वह वामपंथी है। यह वामपंथ ही है जिसने सभी के लिए छात्रावास सुनिश्चित किया है और इसके लिए छात्रों ने हम पर अपना भरोसा दिखाया है..." pic.twitter.com/Wjo3X6OHac
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2024
धनंजय ने यह भी कहा कि जेएनयू के छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में परिसर में महिलाओं की सुरक्षा, फंड में कटौती, छात्रवृत्ति वृद्धि, बुनियादी ढांचा और जल संकट उनका मुख्य एजेंडा होगा।