फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dhaka-bound Ethiopian Airlines flight diverted to Nagpur due to bad weather; takes off late evening

Flight Diverted: खराब मौसम की वजह से विमानन सेवांए प्रभावित; इथियोपियन एयरलाइंस  की फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट

Tue, 07 Jan 2025 12:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नागपुर/नई दिल्ली
पीटीआई, नागपुर/नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 07 Jan 2025 12:13 AM IST
सार

दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के बीच कम दृश्यता के कारण सोमवार को 400 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। हालांकि, हवाई अड्डे पर किसी भी उड़ान का मार्ग परिवर्तित नहीं किया गया। 

विज्ञापन
Dhaka-bound Ethiopian Airlines flight diverted to Nagpur due to bad weather; takes off late evening
सांकेतिक फोटो - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका जाने वाली इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट को सोमवार को खराब मौसम के कारण नागपुर डायवर्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक, ईटी-680 अदीस अबाबा-ढाका फ्लाइट सुबह 4:10 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर उतरी। यह रात 8:30 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। ऐसे ही दिल्ली-कोलकाता इंडिगो की फ्लाइट को भी सुबह 2:30 बजे नागपुर डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन


ऐसे ही दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के बीच कम दृश्यता के कारण सोमवार को 400 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। हालांकि, हवाई अड्डे पर किसी भी उड़ान का मार्ग परिवर्तित नहीं किया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने शाम चार बजकर 53 मिनट पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, 'दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता की स्थिति अब भी बनी हुई है। हालांकि, उड़ान परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।' पोस्ट में कहा गया, 'यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन से संपर्क करें।' अधिकारी के अनुसार सोमवार को 400 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइसजेट ने किया अलर्ट
स्पाइसजेट ने शाम पांच बजकर 56 बजे कहा कि दिल्ली, अमृतसर, जम्मू , श्रीनगर, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, दरभंगा और पटना में अपेक्षित खराब मौसम (खराब दृश्यता) के कारण सात जनवरी को सभी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

दिल्ली से प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का परिचालन 
डीआईएएल, राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है, जो प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का परिचालन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed