{"_id":"6839c4392d1dc072f3073756","slug":"dgca-extends-indigo-s-damp-leasing-of-two-turkish-airlines-wide-body-planes-by-three-months-till-august-31-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: तुर्किये से तनाव के बीच डीजीसीए का बड़ा फैसला, टर्किश एयरलाइन के विमानों की लीज सिर्फ तीन महीने बढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DGCA: तुर्किये से तनाव के बीच डीजीसीए का बड़ा फैसला, टर्किश एयरलाइन के विमानों की लीज सिर्फ तीन महीने बढ़ाई
Fri, 30 May 2025 08:14 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 30 May 2025 08:14 PM IST
सार
विमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो को तुर्किये एयरलाइंस के दो वाइड-बॉडी विमानों की लीजिंग अवधि तीन महीने बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दी है। इंडिगों ने छह महीने की लीजिंग की मांग की थी, लेकिन डीजीसीए ने इस सिर्फ तीन महीनों के लिए बढ़ाया है।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एविएशन नियामक डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने शुक्रवार को इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस से दो बोइंग 777 विमानों के लीज पर संचालन की अनुमति को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है, ताकि अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को असुविधा न हो। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
फिलहाल, इंडिगो दो बी-7777-300 ER विमान तुर्किये एयरलाइंस से डैम्प लीज़ के तहत संचालित कर रही है, और इस लीज की मौजूदा अवधि 31 मई को समाप्त होने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक, डीजीसीए ने अब इस लीज को तीन महीने बढ़ाकर 31 अगस्त तक के लिए मंजूरी दे दी है। हालांकि, एयरलाइन ने छह महीने के विस्तार का अनुरोध किया था।
इस बीच, तुर्किये द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने और इस महीने की शुरुआत में भारत द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई की निंदा करने के बाद इंडिगो और तुर्किये एयरलाइंस के संबंधों पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: US-China Trade Deal: 'चीन कर रहा टैरिफ समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन'; ट्रंप ने जिनपिंग पर लगाये गंभीर आरोप
15 मई को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने "राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में" तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स और संगठनों ने यात्रियों को तुर्किये की यात्रा न करने की सलाह देते हुए एडवाइजरी जारी की है।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान को सपोर्ट किया था। इसके बाद से ही देशभर में तुर्किए के सामानों का विरोध हो रहा है। 15 मई को विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था (बीसीएएस) ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तुर्की की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी।
इस मामले पर इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार को कहा कि टर्किश एयरलाइंस के विमानों के 'वेट लीजिंग' पर सरकार के सभी नियम का पालन करेंगे। 'वेट लीजिंग' में विमान देने वाली कंपनी ही चालक दल, रखरखाव और बीमा का इंतजाम करती है।
ये भी पढ़ें: 'समय पर पूरे नहीं होते डिफेंस प्रोजेक्ट': IAF चीफ क्यों निराश, कौन से प्रोजेक्ट अटके; इनमें देरी की क्या वजह?

इंडिगो को टर्किश एयरलाइन के विमान को चलाने के लिए सिर्फ तीन महीने की अनुमति