फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA DATA Domestic air traffic surge in March know airlines On Time Performance

Air Travel: विमान से सफर का बढ़ रहा शौक, मार्च में 133.68 लाख पहुंची मुसाफिरों की संख्या; 3.7 फीसदी उछाल

Tue, 16 Apr 2024 01:04 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 01:04 AM IST
सार

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मार्च, 2024 में घरेलू एयरलाइंस से 133.68 लाख यात्रियों ने सफर किया। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर लगभग 3.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
DGCA  DATA Domestic air traffic surge in March know airlines On Time Performance
दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़े घरेलू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में विमान से यात्रा करने वाले मुसाफिरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मार्च, 2024 में घरेलू एयरलाइंस से 133.68 लाख यात्रियों ने सफर किया। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर लगभग 3.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


मार्च 2023 की बात करें तो घरेलू हवाई यातायात से 128.93 लाख यात्रियों ने सफर किया था और  फरवरी में यह संख्या 126.48 लाख थी। ऑन टाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) के मामले में, अकासा एयर 84.5 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद एआईएक्स कनेक्ट (83 प्रतिशत), इंडिगो (81.3 प्रतिशत), विस्तारा (76.6 प्रतिशत), एयर इंडिया (71.9 प्रतिशत) हैं। ) और स्पाइसजेट (63.6 प्रतिशत) नोट किया गया।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एलायंस एयर का ओटीपी सबसे कम 48.6 प्रतिशत था। बता दें कि अनुसूचित घरेलू एयरलाइनों के ओटीपी की गणना चार मेट्रो हवाई अड्डों - बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के लिए की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, मार्च में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 60.5 प्रतिशत हो गई, जबकि एयर इंडिया की हिस्सेदारी बढ़कर 13.1 प्रतिशत हो गई। विस्तारा की बाजार हिस्सेदारी गिरकर 9.6 प्रतिशत हो गई जबकि स्पाइसजेट की हिस्सेदारी 5.3 प्रतिशत तक बढ़ गई।

हालांकि, अकासा एयर की बाजार हिस्सेदारी मामूली रूप से घटकर 4.4 प्रतिशत और AIX कनेक्ट की गिरावट के साथ 5.8 प्रतिशत रह गई। मार्च में, उड़ान में देरी से 2 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए, जबकि रद्दीकरण से 23,675 यात्री प्रभावित हुए थे। करीब 943 यात्रियों को विमान में चढ़ने से मना कर दिया गया।


नियामक ने कहा, 'जनवरी-मार्च 2024 के दौरान घरेलू एयरलाइनों द्वारा यात्रियों की संख्या 391.46 लाख थी, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह संख्या 375.04 लाख थी, जिससे 4.38 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि और 3.68 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed