फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA audits 30 flying training organisations found multiple safety violations

DGCA Audit: डीजीसीए ने किया 30 उड़ान प्रशिक्षण संस्थानों का ऑडिट, सुरक्षा उल्लंघन के मामलों में की कार्रवाई

Thu, 16 Jun 2022 07:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 16 Jun 2022 07:09 PM IST
सार

डीजीसीए ने बताया कि उसने 21 मार्च से अब तक 30 उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) का ऑडिट किया है। इस दौरान कई कमियां पाई गई हैं।

विज्ञापन
DGCA audits 30 flying training organisations found multiple safety violations
डीजीसीए के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विमानन नियामक डीजीसीए ने गुरुवार को 30 उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) के ऑडिट को लेकर जानकारी दी। डीजीसीए ने बताया कि उसने 21 मार्च से अब तक 30 उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) का ऑडिट किया है। इस दौरान उड़ान प्रशिक्षण संस्थानों को कई सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया है।

विज्ञापन


पाई गई कई कमियां
नियामक ने बताया कि ऑडिट में पाया गया है कि एयरफील्ड या प्रशिक्षण संस्थानों में सुविधाओं का रखरखाव आवश्यकताओं के अनुसार नहीं किया जा रहा है। ऑडिट के दौरान रनवे की सतह खराब पाई गई थी। इसके अलावा भी कई अन्य तरह की अव्यवस्थाएं पाईं गई हैं जैसे विंड सॉक फटा हुआ था और मानक के अनुरूप नहीं था।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि कई एफटीओ में उड़ान से पहले शराब परीक्षण नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ प्रशिक्षकों, छात्र पायलटों और विमान रखरखाव इंजीनियरों ने ब्रेथलाइजर परीक्षण पास नहीं किया। इसके अलावा ड्यूटी शुरू करने या विशेष अभ्यास शुरू करने से पहले अंडरटेकिंग जमा नहीं किए जाने संबंधी समस्याएं पाईं गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


की जा रही कार्रवाई
डीजीसीए ने बताया कि इन ऑडिट निष्कर्षों और हाल के समय में हुई दुर्घटनाओं के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए दो जवाबदेह प्रबंधकों को चेतावनी नोटिस दी गई है। इसके साथ ही एक वर्ष के लिए दो सीएफआई (प्रमाणित उड़ान प्रशिक्षकों) को निलंबित करने का आदेश जारी हुई है। वहीं, तीन महीने के लिए दो सीएफआई, एक उप सीएफआई के लिए एक साल, तीन महीने के लिए दो डिप्टी सीएफआई, तीन महीने के लिए एक एएफआई (सहायक उड़ान प्रशिक्षक) और तीन महीने के लिए एक छात्र को भी निलंबित किया गया है। 


डीजीसीए ने ऑडिट के बारे में बताते हुए कहा कि कार्रवाई करते हुए एक एफटीओ की मंजूरी को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही अन्य एफटीओ के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed