फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA asks airlines to submit fare details in India UK flights news in Hindi

महंगी हवाई यात्रा: डीजीसीए ने एयरलाइंस से मांगी भारत से ब्रिटेन की उड़ानों के किराये की जानकारी

Sun, 08 Aug 2021 09:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 08 Aug 2021 09:58 PM IST
सार

उड्डयन नियामक डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने एयरलाइंस से इस बात की जानकारी मांगी है कि अगस्त के दौरान वह भारत-ब्रिटेन उड़ानों के लिए कितना किराया वसूल रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
DGCA asks airlines to submit fare details in India UK flights news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

डीजीसीए ने यह कदम ट्विटर पर एक शिकायत सामने आने के बाद उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय में अंतर राज्यीय परिषद सचिवालय के सचिव संजीव गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा था कि दिल्ली से लंदन की उड़ान के लिए ब्रिटिश एयरवेज की 26 अगस्त की इकनॉमी क्लास की टिकट 3.95 लाख रुपये की है। उन्होंने लिखा कि ब्रिटेन में कॉलेज एडमिशन के समय में 26 अगस्त के लिए दिल्ली से लंदन की उड़ान के लिए विस्तारा का टिकट 1.2 लाख रुपये व एयर इंडिया का 2.3 लाख रुपये का है।

विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि मैंने इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव पीएस खरोला को इस मामले के बारे में अलर्ट कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि नियामक ने उन एयरलाइंस से अपने किराये की जानकारी जमा करने को कहा है जो भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ानों का संचालन करती हैं। एयरलाइंस ने इसके पीछे सप्लाई और डिमांड को वजह बताया है।
विज्ञापन


विस्तारा ने इसे लेकर रविवार को कहा, कि कीमतें हमेशा सप्लाई और डिमांड के आधार पर तय होती हैं। इसने कहा, 'भारतीय एयरलाइंस के लिए भारत-यूके मार्ग पर एक सप्ताह में केवल 15 उड़ानों के संचालन की अनुमति है। इसमें जब भी ढील दी जाती है और अधिक उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी जाती है तो कीमतें भी अपने आप कम हो जाएंगी।' विस्तारा दिल्ली के अलावा मुंबई से भी लंदन के लिए उड़ानों का संचालन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में निर्धारित यात्री उड़ानों का संचालन पिछले साल 23 मार्च को बंद कर दिया गया था। फिर भी, ब्रिटेन सहित 28 देशों के साथ गठित एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से सीमित विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन हो रहा है। पिछले साल 25 मई से भारत में सभी घरेलू उड़ानों के लिए किराये की न्यूनतम और अधिकतम सीमा तय कर दी गई थी। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराये पर ऐसी कोई सीमा नहीं लगाई गई है।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जीनस्ट्रिंग ने शुरू की कोरोना जांच सुविधा

जीनस्ट्रिंग डायग्नोस्टिक सेंटर ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोरोना वायरस की जांच के लिए रैपिड पीसीआर जांच केंद्र स्थापित किया है। जीनस्ट्रिंग ने बताया कि यूएई की ओर से जारी ताजा यात्रा दिशानिर्देशों पर काम करते हुए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर रैपिड पीसीआर जांच सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है। यहां करीब 50 रैपिड पीसीआर जांच मशीन हैं। एक व्यक्ति की जांच के लिए यहां 5000 रुपये का शुल्क अदा करना होगा, रिपोर्ट 45-60 मिनट में मिल जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed