फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis started Election campaign by Maha Janadesh Yatra for Maharashta Assembly Election

महाजनादेश यात्रा के साथ फडणवीस का चुनावी अभियान शुरू, कहा- जनता को हिसाब देने निकला हूं

Thu, 01 Aug 2019 09:58 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 01 Aug 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis started Election campaign by Maha Janadesh Yatra for Maharashta Assembly Election
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

इस साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विजय अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने अमरावती जिले में ‘महाजनादेश यात्रा’ के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत की। फडणवीस ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से मैं जनता को पांच साल का हिसाब देने और अगले चुनाव का जनादेश लेने निकला हूं। 

विज्ञापन


इस यात्रा में दो किलोमीटर तक जबर्दस्त भीड़ थी। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। फड़णवीस ने कहा कि पिछली बार उनकी वजह से वह मुख्यमंत्री बने थे। फडणवीस ने कहा कि प्रदेश में सारी समस्याएं खत्म कर दी गई हैं, हम ऐसा दावा नहीं करते। मगर, पिछली (कांग्रेस-एनसीपी) सरकार से दोगुने काम किए। 

विज्ञापन

जो योग्य नहीं उनके लिए भाजपा में 'हाउसफुल'

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पीने का पानी हर जगह पहुंचाने का लक्ष्य होगा। हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, इसीलिए औद्योगिक विकास में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। देश का 25 फीसदी रोजगार यहां पैदा हो रहा है। भाजपा में आ रहे कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं के मुद्दे पर फडणवीस ने कहा कि जो योग्य नहीं हैं उनके लिए भाजपा में हाउसफुल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed