Maharashtra Politics: फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी सरकार पर किया हमला, अजित पवार के सीएम बनने पर कही यह बात
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछली एमवीए सरकार ने मीरा-भायंदर टाउनशिप के विकास के लिए पर्याप्त धन नहीं दिया था। उस सरकार ने समस्त विकास को 'लाल झंडा' दिखाया था, लेकिन वर्तमान सरकार (शिवसेना-भाजपा की सरकार) विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करेगी कि परियोजनाओं में तेजी आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमला किया। फडणवीस ने शनिवार को कहा कि पूर्ववर्ती महाविकास आघाड़ी सरकार ने विकास कार्यों को बाधित कर दिया था लेकिन वर्तमान सरकार विभिन्न परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के भयंदर इलाके में विभिन्न परियोजनाओं के भूमि पूजन और शिलान्यास के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछली एमवीए सरकार ने मीरा-भायंदर टाउनशिप के विकास के लिए पर्याप्त धन नहीं दिया था। उस सरकार ने समस्त विकास को बाधित कर दिया था लेकिन वर्तमान सरकार (शिवसेना-भाजपा सरकार) विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करेगी कि परियोजनाओं पर तेजी से काम हो।
ये भी पढ़ें:- Maharashtra Politics: संजय राउत बोले- अजित पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के काबिल; शिंदे पर साधा निशाना
फडणवीस ने कहा कि भायंदर में बनने वाला महावीर भवन जैन मुनियों और अन्य लोगों की शिविर लगाने की जरूरतों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आने वाली मेट्रो लाइन को ठाणे जिले के तटीय शहर उत्तान (Uttan) तक बढ़ाया गया है। राज्य का गृह विभाग संभाल रहे फडणवीस ने कहा कि भयंदर में समेकित सीसीटीवी नेटवर्क स्थापित किया जाएगा, जिससे अपराध का तेजी से पता चलेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भायंदर के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसें देगी और निकाय अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि शहर में बनने वाले कैंसर अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इससे पहले दिन में फडणवीस ने उत्तान के रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में एक बैठक में भाग लिया।
ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'एनसीपी 2024 इंतजार न करें अभी करे सीएम पद के लिए दावा', अजित पवार का बड़ा बयान
अजीत पवार के सीएम बनने पर कही यह बात
वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर फडणवीस ने नागपुर में कहा कि मैंने अजित पवार का इंटरव्यू नहीं देखा है। इसमें कोई बुराई नहीं है कि कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है, कई लोग इसे पसंद करते हैं लेकिन हर कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। हम उन्हें (एनसीपी नेता अजीत पवार) शुभकामनाएं देते हैं। इसके बाद एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि महाविकास अघाड़ी के भीतर क्या चल रहा है, मैंने बार-बार कहा है कि वे खुद को 'वज्र मुठ' (मुट्ठी) कहते हैं, लेकिन इसमें कई दरारें हैं, यह 'वज्र मुठ' (मुट्ठी) कभी नहीं हो सकता।
जितेंद्र आव्हाड की टिप्पणी पर दिया यह जवाब
रामनवमी हिंसा पर एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड की टिप्पणी पर फडणवीस ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी भगवान राम के भक्तों का अपमान है। उन्हें दंगों से क्या मतलब है, क्या उन्होंने तय कर लिया है कि दंगे होंगे? ऐसी स्थिति में टिप्पणी करते समय संवेदनशील होना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.