फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar says NCP 2024 dont wait claim for CM post now

Maharashtra: 'एनसीपी 2024 इंतजार न करें अभी करे सीएम पद के लिए दावा', अजित पवार का बड़ा बयान

Sat, 22 Apr 2023 01:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Apr 2023 01:10 AM IST
सार

अजित पवार ने कहा कि जून 2022 में शिवसेना में बगावत से पहले ही सुना था कि मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नाखुश हैं और उनके दिमाग में कुछ चल रहा है।

विज्ञापन
Ajit Pawar says NCP 2024 dont wait claim for CM post now
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों काफी सस्पेंस का माहौल है। कुछ अटकलें जोरों पर हैं कि एनसीपी नेता अजित पवार फिर से अपना पाला बदलने का विचार कर रहे हैं। हालांकि ऐसे दावों पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है कि लेकिन भाजपा के कुछ नेताओं ने अजित पवार की तरीफ की है। वहीं अब अजित पवार ने कहा कि एनसीपी अपने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर 2024 का इंतजार न करे।

विज्ञापन


पहले ही पता था कि एकनाथ शिंदे के दिमाग में कुछ चल रहा है
उन्होंने कहा कि एनसीपी को 2024 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव का इंतजार किए बगैर अभी भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर दावा कर सकती है। विधानसभा में विपक्ष ने नेता ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह 100 फीसदी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही कहा कि उन्होंने जून 2022 में शिवसेना में बगावत से पहले ही सुना था कि मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नाखुश हैं और उनके दिमाग में कुछ चल रहा है।
विज्ञापन


अजित पवार पुणे में साकाल मीडिया ग्रुप के साथ ‘दिलखुलास दादा’ नामक कार्यक्रम बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2004 में जब राकांपा ने गठबंधन की अपनी सहयोगी कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीती थीं, तो उस वक्त उनके सहकर्मी दिवंगत आर आर पाटिल मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन दिल्ली से एक संदेश आया कि उनकी पार्टी को उपमुख्यमंत्री पद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां, मैं 100 प्रतिशत मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा
जब कार्यक्रम के रैपिड फायर राउंड के दौरान पुणे जिले के बारामती के विधायक अजित पवार से पूछा गया कि उन्होंने कई बार डिप्टी सीएम के रूप में कार्य किया है और क्या वह वह मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे। इस पर, पवार ने तुरंत जवाब दिया, "हां, मैं 100 प्रतिशत मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा।"

अजित पवार ने कहा कि उनके सहकर्मी पाटिल को सदन का नेता चुना गया और 2004 में अगर शीर्ष पद राकांपा को मिला होता, तो वह मुख्यमंत्री बन गए होते। पवार ने कहा, उसके बाद वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राकांपा से ज्यादा सीटें मिलीं, तो स्वभाविक तौर पर मुख्यमंत्री पद उसने अपने पास रख लिया।

केंद्रीय मंत्री ने भी किया आमंत्रित 
कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा था कि अगर एनसीपी नेता अजित पवार उनकी पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने कहा था कि अगर उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है, तो वे पवार को पद के लिए आगे करेंगे। हालांकि, इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता नहीं है कि अजीत भाजपा में शामिल होंगे।

कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं अजित पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार शुक्रवार को अपनी पार्टी की मुंबई इकाई के एक सम्मेलन में शामिल नहीं हुए जिससे उनके अगले राजनीतिक कदम की अटकलों के थमने का नाम नहीं ले रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची से भी उनका नाम गायब है। पवार ने कहा कि वह सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थ थे क्योंकि यह कुछ अन्य कार्यक्रमों के साथ टकरा गया था, जिसमें उन्हें शामिल होना था, और इसमें और कुछ नहीं पढ़ा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed