फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates Ajit Pawar capable of becoming CM says Sanjay Raut

Maharashtra Politics: संजय राउत बोले- अजित पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के काबिल; शिंदे पर साधा निशाना

Sat, 22 Apr 2023 03:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Apr 2023 03:52 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा, कौन मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहेगा? और अजित पवार मुख्यमंत्री बनने में सक्षम हैं। वह इतने सालों से राजनीति में हैं और कई बार मंत्री रह चुके हैं। 

विज्ञापन
maharashtra news updates Ajit Pawar capable of becoming CM says Sanjay Raut
संजय राउत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने में सक्षम हैं क्योंकि उनके पास व्यापक प्रशासनिक अनुभव है। एकनाथ शिंदे की ओर इशारा करते हुए राउत ने कहा कि कुछ अयोग्य लोग विभाजन करके राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं। बता दें कि बीते साल जून में चालीस विधायकों ने विद्रोह कर लिया था, जिससे महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इन विधायकों का नेतृत्व शिंदे ने किया था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, कौन मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहेगा? और अजित पवार मुख्यमंत्री बनने में सक्षम हैं। वह इतने सालों से राजनीति में हैं और कई बार मंत्री रह चुके हैं। उनके नाम सबसे अधिक बार उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का रिकॉर्ड है। हर कोई सोचता है कि उनको मुख्यमंत्री बनना चाहिए। 23 नवंबर, 2019 को भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस और पवार ने क्रमशः मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, 28 नवंबर को बहुमत साबित किए बिना सरकार गिर गई थी।

विज्ञापन


भाजपा और महा विकास अघाड़ी सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे पवार
इसके बाद पवार वापस राकांपा में चले गए और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार में उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनाया गया।  राउत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही पवार ने पुणे में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था,  हां, मैं 100 प्रतिशत (मुख्यमंत्री) बनना पसंद करूंगा।
 

पहली बार नहीं की पवार ने सीएम बनने की इच्छा: संजय राउत
इस बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, उन्होंने (पवार ने) पहली बार यह इच्छा व्यक्त नहीं की है। इसलिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। ये बयान पवार के अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलों के बीच आया है। दरअसल, राकांपा नेता ने हाल ही में अपने कुछ कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। कुछ समय के लिए उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को मुंबई में पार्टी के एक दिवसीय सम्मेलन में उन्होंने भाग नहीं लिया।  संपर्क नहीं किया था और शुक्रवार को मुंबई में पार्टी के एक दिवसीय सम्मेलन में भाग नहीं लिया था।
 

विज्ञापन

जिंदा रहने तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ रहूंगा: अजित पवार
पवार ने कहा कि वह जिंदा रहने तक राकांपा के साथ रहेंगे।  महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने भी हाल ही में कहा था कि पवार भगवा पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। पवार और राउत के बीच हाल ही में उस समय जुबानी जंग छिड़ गई थी जब शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' में राउत के साप्ताहिक कॉलम में राकांपा प्रमुख शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच बैठक का जिक्र किया गया था।
 

राउत ने अपने कॉलम में किया था ये दावा
राउत ने अपने कॉलम में दावा किया कि शरद पवार ने ठाकरे से कहा है कि राकांपा कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हालांकि अगर कोई पार्टी छोड़ने का निर्णय लेता है तो यह उनका व्यक्तिगत मुद्दा है। इस पर पलटवार करते हुए अजित पवार ने मंगलवार को राउत पर निशाना साधा और कहा कि अन्य दलों के कुछ प्रवक्ता राकांपा के प्रवक्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब भी राकांपा की बैठक होगी, वह इस मुद्दे को उठाएंगे।

और भी पढ़ें....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed