फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis made new record of became teh second Chief Minister of Maharashtra for most days

फडणवीस ने बनाया नया रिकॉर्ड, सर्वाधिक दिनों तक महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री बने

Sat, 08 Dec 2018 04:08 AM IST
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई Updated Sat, 08 Dec 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis made new record of became teh second Chief Minister of Maharashtra for most days
Maharashtra CM Devendra Fadnavis - फोटो : file photo
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम पर सूबे में सबसे कम उम्र के दूसरे मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड है। लेकिन, उन्होंने अपने कार्यकाल में एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। वह सूबे के दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो लगातार सर्वाधिक दिनों तक इस पद पर कायम हैं। फडणवीस ने इस मामले में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक अब भी पहले क्रमांक पर हैं। नाईक लगातार 11 सालों तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।
विज्ञापन


साल 2014 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस ने 31 अक्तूबर को 44 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। फडणवीस से कम उम्र के मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के नाम दर्ज है। फडणवीस ने शुक्रवार को सात दिसंबर 2018 तक बतौर मुख्यमंत्री 1499 दिन पूरे किए।
विज्ञापन

 

इस दौरान फडणवीस के लिए मराठा आंदोलन, दलित आंदोलन, किसान आंदोलन से निपटना आसान नहीं था। लेकिन, उन्होंने बेहद सावधानी और चतुराई से इसका सामना किया। इस दौरान सूबे में बतौर मुख्यमंत्री फडणवीस की लोकप्रियता का ग्राफ भी ऊंचा उठता गया। माना जा रहा है कि फडणवीस पांच साल का कार्यकाल भी पूरा करेंगे।

फडणवीस से पहले विलासराव देशमुख 1 नवंबर 2004 से 4 दिसंबर 2008 के दौरान लगातार 1494 दिन तक मुख्यमंत्री के पद पर थे। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के चलते उन्हें मुख्यमंत्री पद से रुखसत होना पड़ा था। हालांकि इससे पहले भी विलासराव 18 अक्तूबर 1999 से 16 जनवरी 2003 तक 1187 दिनों तक मुख्यमंत्री थे। महाराष्ट्र में वसंतराव नाईक का कार्यकाल 5 दिसंबर 1963 से 1 मार्च 1967, 1 मार्च 1967 से 13 मार्च 1972 और 13 मार्च 1972 से 20 फरवरी 1995 तक रहा। इस तरह वसंतराव नाईक 4097 दिनों तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed