फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Determined to ensure full rights for backward communities: Rahul Gandhi

Politics: 'भाजपा कितना भी झूठ बोले, हम पिछड़े वर्गों को पूरा हक दिलाने के लिए संकल्पबद्ध', राहुल गांधी का बयान

Thu, 25 Sep 2025 02:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 25 Sep 2025 02:26 PM IST
सार

Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन अति पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों को पूरा हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे भाजपा कितना भी झूठ फैलाए और ध्यान भटकाने की साजिश करे। उन्होंने कहा। उन्होंने 'अति पिछड़ा न्याय संकल्प' के तहत शिक्षा, आरक्षण और जमीन जैसे मुद्दों पर वंचित समुदायों के लिए कई ठोस वादे किए।

विज्ञापन
Determined to ensure full rights for backward communities: Rahul Gandhi
राहुल गांधी। - फोटो : एक्स/एएनआई/वीडियो ग्रैब

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहे कितना भी झूठ और भ्रम फैलाए, महागठबंधन अति पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़े समुदायों को पूरा अधिकार  दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राहुल गांधी का यह बयान तब आया है, जब एक दिन पहले बिहार में विपक्षी गठबंधन ने 'अति पिछड़ा न्याय संकल्प' पत्र जारी किया है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के प्रभावशाली अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से वादा किया कि अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आता है, तो अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम की तर्ज पर एक नया कानून बनाकर अत्याचारों से सुरक्षा दी जाएगी। यह ईबीसी आउटरीच पहल ऐसे समय में शुरू की गई है, जब कुछ ही दिनों में बिहार विधानसभा चुनाव का एलान हो सकता है। पटना में 'अति पिछड़ा न्याय संकल्प' नाम से कार्यक्रम हुआ था। जिसमें कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'युवाओं को नहीं है राहुल गांधी की बातों में दिलचस्पी, 'वोट चोरी' की अपील नहीं चलेगी', फडणवीस का तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता एक्स पर लिखा, भाजपा चाहे जितने भी झूठ बोले और ध्यान भटकाने की साजिश करे, हम अति पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़े समाज को उनका पूरा हक दिलाने के लिए संकल्पित हैं। बिहार में अति पिछड़ा समाज को मजबूत बनाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए हमने 'अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र' में ठोस वादे किए हैं। शिक्षा इन समुदायों की प्रगति का सबसे बड़ा साधन है, इसलिए इस क्षेत्र में उनकी पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष संकल्प हैं। उन्होंने आगे लिखा, अब निजी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में भी आरक्षण लागू होगा, निजी स्कूलों की आरक्षित आधी सीटें एससी/एसटी/ओबीसी/ईबीसी बच्चों को मिलेंगी और नियुक्तियों में 'उपयुक्त नहीं पाया गया' जैसी अन्यायपूर्ण व्यवस्था खत्म होगी। यह केवल शिक्षा नहीं, बल्कि अति पिछड़ों की बराबरी और सम्मान की लड़ाई है। यही है सच्चा सामाजिक न्याय और समान विकास की गारंटी। 

ये भी पढ़ें: त्रिपुरा के मंत्री विकास देववर्मा का आरोप- टिपरा मोथा समर्थकों ने लगाई भाजपा दफ्तर में आग, भुगतना होगा अंजाम

बुधवार को अपने संक्षिप्त भाषण में राहुल गांधी ने दस प्रमुख संकल्प भी पढ़े, जो खासकर ईबीसी वर्ग और आमतौर पर एससी, एसटी, ओबीसी जैसे वंचित समुदायों के कल्याण से जुड़े हैं। नीतीश कुमार सरकार में कुछ साल पहले कराए गए सर्वे के मुताबिक, बिहार की कुल आबादी में ईबीसी की हिस्सेदारी 36 फीसदी है। राहुल गांधी ने वादा किया कि ईबीसी के लिए अत्याचार निवारण कानून बनाया जाएगा। स्थानीय निकायों और पंचायतों में ईबीसी को मिलने वाला आरक्षण 20 से बढ़ाकर 30 फीसदी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी को मिलाकर सरकारी ठेकों (25 करोड़ रुपये तक), निजी शिक्षण संस्थानों में दाखिले और भूमिहीन परिवारों को शहरी क्षेत्रों में तीन डिसिमल व ग्रामीण क्षेत्रों में पांच डिसिमल जमीन देने की गारंटी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed