फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Detention of Sonam Wangchuk other Ladakhis unacceptable says Rahul Gandhi news in hindi

Rahul Gandhi: सोनम वांगचुक की हिरासत को राहुल ने बताया अस्वीकार्य, कहा- PM मोदी को लद्दाख की आवाज सुननी होगी

Tue, 01 Oct 2024 08:46 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 01 Oct 2024 08:46 AM IST
सार

अपने पोस्ट में वांगचुक ने बताया कि दिल्ली पुलिस और उसके हरियाणा समकक्ष के कई वाहन उनकी बसों के साथ थे। उन्हें शुरू में ऐसा लगा कि राजधानी के करीब पहुंचने पर उन्हें सुरक्षा दी जा रही है, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

विज्ञापन
Detention of Sonam Wangchuk other Ladakhis unacceptable says Rahul Gandhi news in hindi
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अन्य लद्दाखियों की हिरासत को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख की आवाज सुननी होगी। वांगचुक ने लद्दाख के लगभग 120 लोगों के साथ मिलकर केंद्र शासित प्रदेश के लिए छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग करते हुए राजधानी दिल्ली तक मार्च किया था। दिल्ली पुलिस ने उन्हें राजधानी की सीमा पर हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी ने सवाल करते हुए कहा कि लद्दाख के भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले बुजुर्ग नागरिकों को दिल्ली की सीमा पर पुलिस ने हिरासत में क्यों लिया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने जताई नाराजगी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "पर्यावरण और संवैधानिक अधिकार की मांग के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे सोनम वांगचुक और सैकड़ों लद्दाखियों की हिरासत अस्वीकार्य है।" उन्होंने आगे कहा, "मोदी जी किसानों की तरह यह चक्रव्यूह भी टूटेगा। आपको लद्दाख की आवाज सुननी होगी।" 
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए सोनम वांगचुक
हिरासत में जाने से पहले वांगचुक ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली सीमा से तस्वीरें साझा किए। उनकी बसों को रोक दिया गया और भारी संख्या में वहां पुलिस बल तैनात थे। अपने पोस्ट में वांगचुक ने बताया कि दिल्ली पुलिस और उसके हरियाणा समकक्ष के कई वाहन उनकी बसों के साथ थे। उन्हें शुरू में ऐसा लगा कि राजधानी के करीब पहुंचने पर उन्हें सुरक्षा दी जा रही है, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सीमा पर करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात थे। उन्हें बताया गया कि दिल्ली के लद्दाख भवन में भी भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वांगचुक ने कहा, "ऐसा लगता है कि वे इस पदयात्रा को नहीं होने देना चाहते हैं।" इस पदयात्रा को लेह एपेक्स बॉडी ने कारगिर डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ मिलकर आयोजित किया था। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कानून और व्यवस्था के मुद्दों का हवाला देते हुए अगले छह दिनों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बैनर, तख्तियां और हथियार लेकर पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने और विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed