{"_id":"5f512e718ebc3e545819897d","slug":"detailed-project-report-prepared-for-13-important-river-systems-by-government-of-india-prakash-javadekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत सरकार द्वारा 13 महत्वपूर्ण नदी प्रणालियों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार: प्रकाश जावड़ेकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत सरकार द्वारा 13 महत्वपूर्ण नदी प्रणालियों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार: प्रकाश जावड़ेकर
Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को नदियों और पर्यावरण से जुड़ी सरकार की योजनाओं के बारे में मीडिया से बात की। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री जावड़ेकर ने कहा, 'भारत सरकार ने 13 महत्वपूर्ण नदी प्रणालियों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है, स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन पहले से ही लागू किया जा चुका है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'कोल्हापुर के किसान जो फसलों को नष्ट करने वाले हाथियों की शिकायत कर रहे थे, उन्होंने मुझे बताया कि हाथी बाहर निकलते हैं क्योंकि उन्हें जंगल में पर्याप्त चारा और पानी नहीं मिलता है। इसलिए हमने 28 राज्यों में 28 जंगलों में पानी और चारा वृद्धि कार्यक्रम शुरू किए हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गंगा के साथ ब्यास, झेलम, राबी, सतलुज, लूनी, यमुना, नर्मदा, गोदावरी, कावेरी, कृष्णा, ब्रह्मपुत्र और महानदी का भी कायाकल्प करेगी। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना के साथ डीपीआर तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जावड़ेकर कावेरी कालिंग आंदोलन की वर्षगांठ पर नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से शुरू की गई मुहिम के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, सरकार का पूरा जोर देश की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा के संरक्षण पर है। इसलिए गंगा के साथ 13 नदियों को संरक्षित करने के लिए तय कार्ययोजना के तहत काम किया जा रहा है।
गंगा को लेकर नमामि गंगे अभियान चलाया जा रहा है। 13 नदियों के संरक्षण के लिए इनके मौजूदा हालात के आकलन और वर्तमान में नदियों के परिदृश्य का मंत्रालय द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। इसी आधार पर इन नदियों को फिर से पुनर्जीवित करने का खाका तैयार किया जाएगा।