{"_id":"5edd5f0cc2424a4fe210397a","slug":"despite-being-adjacent-to-gujarat-and-maharashtra-how-is-daman-and-diu-free-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात और महाराष्ट्र से सटे होने के बावजूद भी आखिर कैसे दमन और दीव हैं कोरोना से मुक्त?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात और महाराष्ट्र से सटे होने के बावजूद भी आखिर कैसे दमन और दीव हैं कोरोना से मुक्त?
Mon, 08 Jun 2020 03:11 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के दमन और दीव जिले कोरोना वायरस से पूरी तरह से मुक्त हैं। इन जिलों में कोरोना का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। प्रशासन इसका सारा श्रेय लॉकडाउन के आदेशों का सख्ती से पालन और कोरोना योद्धाओं की मेहनत को दे रहा है।
विज्ञापन
प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि दमन और दीव में करीब 2.5 लाख औद्योगिक श्रमिक हैं और यह जगह पर्यटकों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित दो राज्यों गुजरात के साथ सीमा लगने और महाराष्ट्र से नजदीक होने के बावजूद ये दोनों जिले अभी तक कोरोना मुक्त हैं क्योंकि लोगों ने लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया। दादर और नगर हवेली में कोरोना के 19 मामले सामने आए हैं लेकिन दमन और दीव में अब तक कोई भी मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम यह कामयाबी अपने कोरोना योद्धाओं की प्रतिबद्धता की वजह से हासिल कर पाए हैं। हम लोगों को 75 दिन के लॉकडाउन का पालन करने के लिए तैयार कर पाए। हालांकि, अधिकारी अभी भी पूरी तरह से सतर्क हैं क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र के काफी नजदीक है। दादर और नगर हवेली के स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों के अनुसार, करीब 17,965 सैंपलों की जांच की गई है जिनमें 12,310 दादर और नगर हवेली में, दमन में 4,723 और दीव में 1,112 सैंपलों की जांच शामिल है। इन सैंपलों में से दादर और नगर हवेली से 19 पॉजिटिव मिले जबकि दमन और दीव में कोई पॉजिटिव नहीं मिला। हालांकि अभी 1039 सैंपलों का परिणाम आना बाकी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दादर और नगर हवेली में 3444, दमन में 977 और दीव में 1605 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया था। इन सभी लोगों ने निर्धारित अवधि गुजार ली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 2290 लोग क्वारंटीन में हैं। जिन लोगों में लक्षण दिख रहे हैं उन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है और उनका सैंपल एकत्र जा रहा है।