{"_id":"5f723c521d0112567f14f15d","slug":"deputy-speaker-of-odisha-legislative-assembly-infected-with-11-other-mlas-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित 11 अन्य विधायक कोरोना वायरस से हुए संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित 11 अन्य विधायक कोरोना वायरस से हुए संक्रमित
Tue, 29 Sep 2020 01:11 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
odisha assembly
- फोटो : ani
ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से महज एक दिन पहले उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह सहित कुल 12 विधायकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री समीर दास, पद्मिनी दिआन और ज्योति प्राणिग्रही के दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इससे पहले भी उन्हें कोविड-19 हुआ था और उन्होंने अपनी पृथक-वास की अवधि पूरी कर ली थी। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सभी विधायकों की कोविड-19 जांच हुई जिसमें इन सभी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सरकार की मुख्य सचेतक प्रमिला मल्लिक सहित दो अन्य विधायक भी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन