फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy CM Pawar's announcement regarding Ladki Bahin Scheme, said - it will not be stop, we have given budget

Maharashtra: लड़की बहन योजना को लेकर डिप्टी सीएम अजित पवार का एलान, कहा- यह बंद नहीं होगी, हमने बजट दे दिया

Wed, 16 Apr 2025 10:54 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Wed, 16 Apr 2025 10:54 AM IST
सार

महाराष्ट्र में महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए शुरू की गई लड़की बहन योजना को 2024 विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत की बड़ी वजह माना जाता है। इस योजना के बंद होने की अटकलें लगातार सामने आती हैं। इसे लेकर अजित पवार ने कहा कि योजना बंद नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
Deputy CM Pawar's announcement regarding Ladki Bahin Scheme, said - it will not be stop, we have given budget
अजित पवार - फोटो : PTI

विस्तार

लड़की बहन योजना के बंद होने की अटकलों को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने खारिज किया है। उन्होंने एलान किया कि सरकार की प्रमुख योजना लड़की बहन जारी रहेगी और इसे खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है। योजना के कार्यान्वयन के लिए बजटीय आवंटन किया जा चुका है।

विज्ञापन


इससे पहले राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं अन्य योजना के तहत पहले से ही 1,000 रुपये प्राप्त कर रही 7.74 लाख महिलाओं को 500 रुपये का अंतर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मैं इन सबके लिए बहुत मजबूत', लगातार दूसरे दिन ईडी की पूछताछ से पहले बोले रॉबर्ट वाड्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लड़की बहन योजना के तहत उन महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं जो किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हैं। जिन महिलाओं को अन्य योजनाओं के तहत 1500 रुपये से कम का लाभ मिल रहा है, उन्हें लड़की बहन योजना के तहत अंतर का भुगतान किया जाता है।


एनसीपी नेता ने एक्स पर लिखा कि इस नीति के तहत नमो शेतकारी सम्मान योजना के तहत एक हजार रुपये प्रति माह पाने वाली 7,74,148 महिलाओं को 500 रुपये के अंतर का भुगतान किया जा रहा है। लड़की बहन योजना से किसी भी पात्र महिला को बाहर नहीं रखा गया है और 3 जुलाई 2024 के बाद उक्त प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने राज्य विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान इस बारे में स्पष्टीकरण दिया है।

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान ने तालिबान पर दोहरा चरित्र अपनाया, आतंकवाद पर अपने ही जाल में फंसा', जयशंकर की खरी-खरी

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष लगातार इस योजना के बारे में गलत सूचना फैला रहा है। इसके नेताओं को या तो प्रशासनिक मामलों की समझ कम है या फिर योजना की सफलता से उनका मनोबल गिर गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए शुरू की गई लड़की बहन योजना नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की बड़ी जीत में एक अहम कारण माना जाता है। यह योजना शिंदे के मुख्यमंत्री रहते शुरू की गई थी। 

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed