फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy CM Ajit Pawar's big announcement regarding Guillain-Barré syndrome, patients will get free treatment

Maharashtra: गिलियन-बैरे सिंड्रोम को लेकर डिप्टी सीएम अजित पवार का बड़ा एलान, मरीजों का होगा मुफ्त इलाज

Sun, 26 Jan 2025 02:50 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: बशु जैन Updated Sun, 26 Jan 2025 02:50 PM IST
सार

पुणे में बढ़ते गिलियन-बैरे सिंड्रोम के मामलों को लेकर पवार ने एलान किया कि इस बीमारी का इलाज बहुत महंगा है। जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद हमने प्रभावित मरीजों को मुफ्त इलाज देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Deputy CM Ajit Pawar's big announcement regarding Guillain-Barré syndrome, patients will get free treatment
अजित पवार - फोटो : PTI

विस्तार

पुणे में बढ़ रहे गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के बढ़ते मामलों को लेकर डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि बीमारी से पीड़ित मरीजों का अब मुफ्त इलाज होगा। मरीजों को दवाएं मुहैया कराने के लिए भी सरकार ने फैसला लिया।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने पुणे में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं महाराष्ट्र और भारत के सभी नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं महाराष्ट्र के सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं और राष्ट्रपति पदक विजेताओं को भी बधाई देता हूं।
विज्ञापन


पुणे में बढ़ते गिलियन-बैरे सिंड्रोम के मामलों को लेकर पवार ने एलान किया कि इस बीमारी का इलाज बहुत महंगा है। जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद हमने प्रभावित मरीजों को मुफ्त इलाज देने का फैसला किया है। पिंपरी-चिंचवाड़ के लोगों का इलाज वाईसीएम अस्पताल में किया जाएगा। जबकि पुणे नगर निगम क्षेत्रों के मरीजों को कमला नेहरू अस्पताल में इलाज मिलेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को पुणे के ससून अस्पताल में मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवार ने कहा कि गिलियन-बैरे सिंड्रोम के इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन की कीमत लगभग आठ हजार रुपये है, लेकिन निजी अस्पताल 20 हजार रुपये लेते हैं। इसलिए हमने आज कई फैसले लिए और मुंबई लौटने के बाद अतिरिक्त उपाय करेंगे।

शरद पवार के स्वास्थ्य पर की बात
डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के स्वास्थ्य पर भी बात की। अजित पवार ने कहा कि वीएसआई कार्यक्रम के दौरान पवार साहब को सीने में जकड़न के कारण बोलने में कठिनाई हुई। मैंने, जयंत पाटिल और अन्य लोगों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। लेकिन उन्होंने कोल्हापुर में कार्यक्रम में भाग लिया। वहां उनकी तबीयत खराब हो गई और वे मुंबई लौट आए। डॉक्टरों ने अब उन्हें चार दिन आराम करने की सलाह दी है। वे आराम कर रहे हैं। 


पुणे में 73 मामले सामने आए
पुणे में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के अब तक 73 मामले सामने आ चुके हैं। कुल मामलों में से 47 पुरुष और 26 महिलाएं हैं। इनमें से 14 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जीबीएस एक दुर्लभ स्थिति है, जो अचानक सुन्नता और मांसपेशियों में कमजोरी का कारण बनती है, जिसमें अंगों में गंभीर कमजोरी जैसे लक्षण होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed