फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deposit Insurance Corporation sees Rs 14,100-cr claims amid PMC crisis

सहकारी बैंक दिवालिया हुए तो देने होंगे 14 हजार करोड़ रुपये

Mon, 30 Dec 2019 02:37 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 30 Dec 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
Deposit Insurance Corporation sees Rs 14,100-cr claims amid PMC crisis

पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक में हुए बडे़ घोटाले के बीच एक और अहम खबर सामने आई है। रिजर्व बैंक का कहना है कि सहकारी बैंकों के दिवालिया होने के मामलों में उसके पूर्ण स्वामित्व वाले सहयोगी डिपॉजिट इंश्यारेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन को 14,098 करोड़ के दावे प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


इन दावों में से राज्य सहकारी बैंकों और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के 3,414 करोड़ और पीएमसी बैंक समेत शहरी सहकारी बैंकों के 10,684 करोड़ रुपये हैं। हालांकि, आरबीआई ने अपनी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में कहा है कि सभी दावों का एक ही वक्त में नहीं निपटाया जा सकता है। इनमें से कुछ को दोबारा शुरू किया जा सकता है। जनवरी से अब तक 30 सहकारी बैंक आरबीआई के प्रशासन में चल रहे हैं। 

विज्ञापन

पीएमसी बैंक घोटाले की रिपोर्ट अभी तैयार नहीं

रिजर्व बैंक ने कहा है कि पीएमसी बैंक की वित्तीय स्थिति को लेकर जांच रिपोर्ट अभी तैयार नहीं हुई है। सूचना के अधिकार कानून के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में शीर्ष बैंक ने कहा कि आरबीआई की शुरुआती पड़ताल से पता चलता है कि बैंक में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण उसके निदेशक मंडल को हटाने और बैंकिंग नियमन कानून, 1949 के निर्देशों को लागू करने की जरूरत पड़ी। जांच रिपोर्ट को अभी अंतिम रूप दिया जाना है। आरबीआई की पीएमसी बैंक की 31 मार्च 2019 तक वित्तीय स्थिति को लेकर जांच अभी जारी है। रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक की शिकायतों की प्रति सौंपने और उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी देने से मना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed