फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deported from US, 33 Gujarati immigrants dropped home in govt vehicles

Gujarat: अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीयों में 33 गुजराती, सरकारी वाहनों से घर पहुंचे

Thu, 06 Feb 2025 09:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Feb 2025 09:58 PM IST
सार

Gujarat: अमेरिका से निर्वासित 104 भारतीयों में से 33 गुजराती गुरुवार को अमृतसर से अहमदाबाद पहुंचे, जिन्हें पुलिस की निगरानी में उनके घरों तक सुरक्षित भेजा गया। गुजरात सरकार ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए और समन्वय में पुलिस अधिकारी तैनात किए।

विज्ञापन
Deported from US, 33 Gujarati immigrants dropped home in govt vehicles
अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 भारतीयों में से 33 लोग गुजरात के थे। उन्हें पुलिस की निगरानी में सुरक्षित ढंग से उनके गृह स्थानों तक पहुंचाया गया। राज्य सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में सरकार ने बताया कि निर्वासित किए गए इन 33 लोगों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि अन्य एजेंसियों के साथ तालमेल बनाया जा सके और निर्वासित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 
विज्ञापन


निर्वासित किए गए ये 33 लोग गुरुवार की सुबह एक विमान पंजाब के अमृतसर से अहमदाबाद पहुंचे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थी। बुधवार को एक अमेरिकी सैन्य विमान 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा, अवैध तरीके से अमेरिका गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय के निर्देश के अनुसार राज्य पुलिस के एक पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी को इनकी सुरक्षा और उचित समन्वय सुनिश्चित करने के लिए अमृतसर हवाई अड्डे पर तैनात किया गया था।  


विज्ञप्ति में बताया गया है कि  पुलिस ने एक नोडल अधिकारी को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर तैनात किया था, ताकि इन निर्वासितों के परिवहन की निगरानी की जा सके। इन 33 लोगों को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सरकारी वाहनों में उनके गृह स्थानों तक पहुंचाया गया और यह सब पुलिस की निगरानी में किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed