फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dengue patients die most in UP after Maharashtra

महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हुईं डेंगू से मरीजों की मौत

Wed, 18 Dec 2019 03:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 18 Dec 2019 03:46 AM IST
सार

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में सामने आई स्थिति, उत्तराखंड में 8 ने तोड़ा दम
  • 2015 में देश में 99,913 डेंगू मरीज सामने आए थे, जिनमें 220 की मौत हो गई थी
  • देश भर के राज्यों में इस बार 1,36,422 डेंगू से पीड़ित मरीज सामने आए हैं

विज्ञापन
Dengue patients die most in UP after Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महाराष्ट्र के बाद यूपी में सबसे ज्यादा डेंगू बीमारी से लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल नवंबर माह तक महाराष्ट्र में डेंगू से 12 हजार 374 लोग बीमार पड़े हैं जिनमें से 25 ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं उत्तर प्रदेश में 9280 लोग डेंगू की वजह से अस्पतालों में भर्ती हुए। इनमें से 20 की मौत हो चुकी है। वर्ष 2015 से अब तक की स्थिति पर की बात करें तो देश में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज भी इसी वर्ष सामने आए हैं। देश भर के राज्यों में इस बार 1,36,422 डेंगू ग्रस्त मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन


जबकि 132 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 में देश में 99,913 डेंगू मरीज सामने आए थे, जिनमें से 220 की मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में 1,29,166 में से 245 मरीजों की मौत हुई। वर्ष 2017 में 1,88,401 में से 325, वर्ष 2018 में 101192 मरीजों में 172 की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डेंगू को लेकर विभिन्न राज्यों में लगातार निगरानी की जा रही है। इस बार मरीजों की संख्या ज्यादा है। हालांकि राहत की बात है कि मच्छर जनित रोग डेंगू से होने वाली मौतों में कमी आई है।

डेंगू के नियंत्रण को लेकर राज्यों के साथ मिलकर केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। साथ ही जिन राज्यों में सबसे गंभीर हालात देखने को मिल रहे हैं, वहां के स्वास्थ्य विभाग से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जनता के बीच जाकर मच्छरों के खिलाफ अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि मच्छर जनित रोगों पर पूर्ण नियंत्रण के लिए जन जागरूकता बेहद जरूरी है। बीते दिनों दिल्ली में काफी बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। अन्य राज्यों में भी इसी तरह से अभियान चलाए जाने चाहिए।
 
रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक डेंगू ग्रस्त मरीजों की मौतें महाराष्ट्र में 25, यूपी में 20, केरल और गुजरात में 16-16, राजस्थान में 14, उत्तराखंड में 8, तेलंगना में 6 और कर्नाटक में 13 हुई हैं। जबकि तमिलनाडू में पांच, पांडिचेरी में एक, मध्यप्रदेश में 2, हिमाचल प्रदेश में भी 2, दमन एंड दीव और दादर नागर हवेली में भी 2-2 मरीजों की मौत हुई है।

 
मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 9280, महाराष्ट्र में 12374, राजस्थान में 12664, केरल में 3940, कर्नाटक में 15232, गुजरात में 14835, तेलंगना में 12072, उत्तराखंड में 10,500 मरीज डेंगू ग्रस्त पाए गए हैं। इनके अलावा दिल्ली में 4155, पंजाब में 8949, तमिलनाडू में 6577, ओड़िशा में 3251, बिहार में 6193 और आंध्र प्रदेश में 4647 मरीज मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि राज्यों से मिली जानकारी के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed