{"_id":"5ffb48708ebc3e31c77be1a2","slug":"demonstration-by-rajinikanth-fans-demands-actor-to-enter-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत के प्रशंसकों का प्रदर्शन, अभिनेता से राजनीति में आने की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रजनीकांत के प्रशंसकों का प्रदर्शन, अभिनेता से राजनीति में आने की मांग की
Mon, 11 Jan 2021 12:03 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
रजनीकांत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत के कई प्रशंसकों ने रविवार को प्रदर्शन किया और कहा कि अभिनेता को राजनीति में आना चाहिए। कुछ दिन पहले रजनीकांत ने राजनीति में आने से इनकार किया था जिसके बाद बड़ी संख्या में अभिनेता के समर्थक वेल्लुवर कोट्टम में जमा हुए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ‘‘वा थलैवा वा’’ (आओ नेता आओ) के नारे लगाते हुए रजनीकांत से राजनीतिक सफर शुरू करने का अनुरोध किया जैसा कि उन्होंने पूर्व में आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
राज्य के विभिन्न भागों से आए रजनीकांत के कई प्रशंसकों ने प्रदर्शन के दौरान अभिनेता को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान रजनीकांत की फिल्मों के कुछ चर्चित गीत भी बजाए गए।
विज्ञापन
रजनीकांत ने पूर्व में कहा था कि वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करेंगे। हालांकि, पिछले साल 29 दिसंबर को उन्होंने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य के मद्देनजर राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें पिछले दिनों हैदराबाद में शूटिंग के दौरान अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
विज्ञापन
अभिनेता के फैसले से उनके प्रशंसक निराश हो गए और उस दिन भी कुछ लोगों ने यहां उनके आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की थी।