फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   demonotisation made the economic conditions "bad to worse" : Azam Khan

'मोदी झूठ बोलते हैं, वह फकीर नहीं हैं, वह बड़े दौलतमंद हैं'

Mon, 12 Dec 2016 03:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
demonotisation made the economic conditions "bad to worse" : Azam Khan

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सियासी तीर चलाते हुए कहा कि देश के बादशाह झूठ बोलते हैं, वह फकीर नहीं हैं, वह बड़े दौलतमंद हैं। उन्हें झोला लेकर भागने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
नगर विकास मंत्री आजम खां रविवार को मोहल्ला रसूलपुर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित आसरा योजना शहरी गरीबों को निशुल्क आवास वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनसभा में कहा कि नोटबंदी के चलते छुपा हुआ पैसा पकड़ा जा रहा है, अच्छी बात है, लेकिन हैरत यह है कि असली चोर हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन


गुजरात में पकड़े गये नये नोट कहां से आये, इसका जवाब चाहिए। गुजरात में तो कोई सपा का नहीं है। वहां भाजपा की ही सरकार है। 15 हजार करोड़ रुपया गुजरात के एक आदमी से मिला। उसने कहा कि वह अपराधी नहीं है वह कमीशन पर उस पैसे का चौकीदार है। उसको जनता के सामने लाकर पूछा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि चुनाव आने दीजिये। आप के पास कितनी संपत्ति है, सबका खुलासा किया जाएगा। आजम ने कहा कि प्रधानमंत्री को झोला लेकर अमेरिका नहीं भागने देंगे। झोला तो सीएम अखिलेश को ही देकर जाना पड़ेगा।
 

पीएम मोदी चाय नहीं बनाते थे

demonotisation made the economic conditions "bad to worse" : Azam Khan
आजम खां - फोटो : amar ujala

उन्होंने नवाब खानदान पर हमला बोलते हुए कहा कि इस खानदान ने उनकी हत्या कराने के लिये कई बार षड़यंत्र रचा था। लेकिन जाके राखो साइयां मार सके न कोए। क्योंकि ऊपर वाले को यूनिवर्सिटी बनवानी थी, बच्चों को तालीम दिलवानी थी, इसलिये जिंदा हूं। अय्याशी के लिये खून बहाने वाले नवाब की करतूतों की काली स्याही कोठीखास बाग में आज भी मौजूद सौ बेगमों की कब्रगाह हैं। 

हमारी सरकार में बदमाश शूटर रामपुर छोड़कर भाग गये। सरकारी जमीनों पर कब्जा हटवाकर गरीबों को छतें दी है। जेल के बाहर बनी मस्जिद से हमारे मरने की दुआ भी की गई। हमारे रामपुर में किसी की सोने की चेन नहीं खींची जाती। अगर चेन खिंचती है तो थाना, कोतवाली या तो चेन देता है या फिर चोर पकड़ कर लाता है। 

आजम खां ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि देश का बादशाह चाय नहीं बनाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बादशाह ने चाय बेचकर नहीं गोमांस पर जनता को गुमराह कर कुर्सी हासिल की है। सच्चाई यह है कि आधे हिंदुस्तान में गोमांस बिकता है। 

मोदी के पीएम बनने के बाद देश में ढाई गुना गोमांस का कारोबार बढ़ गया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण हमारी अर्थव्यवस्था नीचे आने वाली है। जौहर यूनिवर्सिटी में लगभग साढ़े चार हजार मजदूरों को रोजगार मिल रहा था। सबको वापस भेज दिया, क्योंकि हमारे पास पैसा नहीं है। मेडिकल कालेज का काम भी रोक देना पड़ा है और टीचर, डाक्टरों को भी मना कर दिया गया है कि हमारे पास उनको देने के लिये वेतन की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed