फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonitisation one year completed, Congress will mark this anniversary as Black day

नोटबंदी का एक साल: कांग्रेस मनाएगी काला दिवस, BJP ने की एंटी ब्लैक मनी डे की तैयारी

Wed, 08 Nov 2017 08:43 AM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Wed, 08 Nov 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
Demonitisation one year completed, Congress will mark this anniversary as Black day

सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले को आज एक साल पूरा हो चुका है । पिछले साल 8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने 500 और 1000  के नोटों पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


पढ़ें:  नोटबंदी के बाद मोटी रकम जमा कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे का जमकर विरोध किया था लेकिन सरकारी फैसले के सामने किसी की नहीं चली। बुधवार को नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां पूरे देश में नोटबंदी के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी। वहीं बीजेपी नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए बुधवार को एंटी ब्लैक मनी डे(काला धन विरोधी दिवस) के रूप में मनाने की तैयारी में है।

पढ़ें: नोटबंदी के बाद ई-रिटर्न फाइल करने में 17 फीसदी की बढ़ोतरी

बीजेपी के कई मंत्री देश के कई राज्यों में जाकर नोटबंदी के फायदे गिनाएंगे।केन्द्र सरकार के कई मंत्री गुजरात जा रहे हैं। केन्द्रीय दूर संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बनारस और गाजीपुर का रुख किया है तो नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली मंगलवार से ही मोर्चा संभाले बैठे हैं। 

सूरत में व्यापारियों से बातचीत करेंगे राहुल गांधी

Demonitisation one year completed, Congress will mark this anniversary as Black day
rahul gandhi
राहुल गांधी इस मौके पर गुजरात के सूरत में व्यापारियों से बातचीत करेंगे और एक जुलूस में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 और 14 दिसंबर को होना है। नोटबंदी को मुद्दा बनाकर राहुल गांधी गुजरात चुनाव को साधने की कोशिश करेंगे। 

दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव गुलाम नबी आजाद, पीसी चाको और अजय माकन नोटबंदी के विरोध में विजय चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर उसका नेतृत्व करेंगे। वहीं शरद यादव ने कहा कि हम पिछले साल हुई इस नोटबंदी के खिलाफ हैं, कांग्रेस भी नोटबंदी का पूरे देश में विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने पूरे देश की आर्थिक रफ्तार को सुस्त ही नहीं किया बल्कि लोगों को भारी तकलीफ पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed