फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   17 percent ITR e-filings has increased after demonetization

नोटबंदी के बाद ई-रिटर्न फाइल करने में 17 फीसदी की बढ़ोतरी

Wed, 08 Nov 2017 01:42 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
17 percent ITR e-filings has increased after demonetization

नोटबंदी के बाद आयकर रिटर्न (आईटीआर) की ई-फाइलिंग में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं रिटर्न फाइल करने वालो की व्यक्तिगत श्रेणी में यह बढ़ोतरी 23 फीसदी से अधिक की है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर सामने आई है।

विज्ञापन



वर्षवार आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2016-17 में 31 अक्तूबर तक 3.21 करोड़ ई-रिटर्न फाइल की गई थी जबकि इस वित्त वर्ष में अक्तूबर अंत तक यह संख्या 3.78 करोड़ थी। इस प्रकार ऑनलाइन आईटीआर करने वाले लोगों की संख्या में कुल 17.60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने कहा कि इसमें पिछले साल 8 नवंबर को सरकार की तरफ से की गई नोटबंदी का महत्वपूर्ण योगदान है जिसके अंतर्गत 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन


पढ़ें- अगर ITR फाइल करने से चूक गए हैं तो आपको भरना होगा बिलेटेड रिटर्न!
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन आंकड़ों से यह भी सामने आया है कि  व्यक्तिगत रूप से ई-फाइल करने वाले लोगों की संख्या में 23.28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इनमें अपनी आय का विवरण दर्शाने के लिए आईटीआर-1 या ‘सहज’ फॉर्म का उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं। पिछले साल ऑनलाइन आईटीआर-1 फाइल करने वाले 1.69 करोड़ लोग थे। यह संख्या इस साल बढ़ कर 2.08 करोड़ हो गई है। वेतन या अन्य स्रोतों से आय वाले लोग आईटीआर-2ए का प्रयोग करते हैं। इस श्रेणी में 21.78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed