{"_id":"5a01f6e24f1c1b9e678ba195","slug":"strict-action-will-take-against-who-deposited-currency-after-demonetization","type":"story","status":"publish","title_hn":" नोटबंदी के बाद मोटी रकम जमा कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी के बाद मोटी रकम जमा कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद बैंकों में मोटी रकम जमा कराने वाले एक लाख लोगों और फर्मों को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि संदिग्ध गड़बड़ियों की गहन जांच के लिए ऐसे लोगों के आयकर रिटर्न को निकाल लिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि ऐसे लोगों को नोटिस भेजने का काम इसी हफ्ते शुरू किया जाएगा। पहले चरण में 70000 लोगों को नोटिस भेजा जाएगा, जिन्होंने बैंकों में 50 लाख से ज्यादा रकम जमा कराई, लेकिन रिटर्न नहीं भरा या आयकर विभाग को जवाब नहीं दिया। इसी तरह दूसरे चरण में करीब 30000 ऐसे लोगों को नोटिस भेजा जाएगा, जिन्होंने नोटबंदी के बाद बड़ी रकम जमा कराई, लेकिन उनके रिटर्न और खाते के पूर्व के लेनदेन काफी विरोधाभासी हैं।
पढ़ें- CBDT ने जब्त की 1833 करोड़ की बेनामी संपत्ति, रडार पर 20 हजार IT रिटर्न
विज्ञापन
पिछले साल 8 नवंबर को सरकार द्वारा नोटबंदी की घोषणा के बाद विभाग ने करीब 20572 रिटर्न को जांच के लिए चुना है। अधिकारी ने बताया कि विभाग का यह कदम ‘ऑपरेशन क्लीन मनी’ का हिस्सा है, जो उसने कालेधन पर रोक लगाने के लिए इस वर्ष जनवरी में उठाए थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नोटबंदी के बाद आयकर अधिकारियों ने 23.22 लाख बैंक खातों में 3.68 लाख करोड़ के 17.73 लाख संदिग्ध मामलों का पता लगाया है।